नोज रिंग्स की आकर्षक डिजाइन
- फोटो : Instagram
फ्लॉवर स्टाइल
चेहरे के लुक को बदलने के लिए फ्लावर नोज पिन का चयन करना आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यकीनन, इस नोज पिन को पहनने से आपके चेहरे की खूबसूरती और अधिक बढ़ जाएगी। यदि आप सिंपल नोज पिन पहनकर बोर हो गई हैं तो इसे जरूर ट्राई करें। मगर ज्यादा बड़ी नोज पिन न खरीदें, क्योंकि बड़ी नोज पिन आपके चेहरे का लुक बिगाड़ सकती है।
ज्यामितीय आकृति या आर्ट वर्क
ड्रॉप नोज पिन एक आकर्षक और फैशनेबल ज्वेलरी पीस है। ये लंबाई में होती हैं और इनके डिजाइन में आमतौर पर एक लटकता हुआ तत्व होता है, जो इसे खास बनाता है। ड्रॉप नोज पिन में विभिन्न प्रकार के डिजाइन होते हैं, जैसे कि फूल, ज्वेलरी, ज्यामितीय आकृतियां या क्रिएटिव आर्ट वर्क। इस नोज पिन का लुक बेहद शानदार होता है और ये खास मौकों पर या पार्टी में पहनने के लिए आदर्श होती हैं। ये किसी भी आउटफिट को एक विशेष स्पर्श देती हैं और बनाती हैं आपके लुक का खास।