Latest Gold Necklace Collection Image: कुछ ही समय में त्योहारों का सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में आप अगर गोल्ड का हार खरीदना चाहते हैं तो अभी से उसकी डिजाइन सेव करके रख लें।
विज्ञापन
1 of 7
पुरानी डिजाइनों को भूल जाइए, ये हैं 2025 के सबसे नए और खूबसूरत सोने के हार
- फोटो : Adobe stock
Latest Gold Necklace Collection Image: पितृ पक्ष के समापन के बाद से ही त्योहारों और शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में हर कोई अपनी तैयारियों में जुटा रहता है। चाहे बात कपड़ों की हो, मेकअप की हो या फिर ज्वेलरी की, हर कोई शॉपिंग से पहले खूब सोच-विचार करता है। खासकर महिलाएं सोने के गहनों को लेकर काफी उत्साहित रहती हैं, और सबसे ज्यादा ध्यान जाता है एक सुंदर और आकर्षक हार पर।
अगर आप भी इस सीजन में सोने का हार खरीदने की सोच रही हैं, तो अभी से उसकी डिजाइन चुनकर रखना समझदारी होगी। ट्रेंड हर साल बदलते हैं, और आजकल के लेटेस्ट डिजाइन्स में ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न टच भी देखने को मिलता है। इस लेख में हम आपके लिए लाए हैं सोने के हार के लेटेस्ट और ट्रेंडिंग कलेक्शन, जिन्हें देखकर आप अपने लिए परफेक्ट डिजाइन चुन सकती हैं।
विज्ञापन
2 of 7
पहली डिजाइन
- फोटो : instagram
पहली डिजाइन
सबसे पहले नजर डालते हैं हम इस पारंपरिक टेंपल ज्वेलरी पर, तो दक्षिण भारत की पहचान कही जाने वाली टेंपल ज्वेलरी आप इस बार तैयार करा सकते हैं। इसे बनवाने के लिए आपका बजट अच्छा खासा होना चाहिए। क्योंकि ये काफी ठोस होती है। देखने में ये टेंपल ज्वेलरी बेहद ही कमाल की लगती है। इसे शादी-विवाह में भी पहना जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 7
दूसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन
यदि ज्यादा हैवी टेंपल ज्वेलरी बनवाने की चाह नहीं है तो इस तरह का लक्ष्मी हार तैयार कराएं। ऐसा लक्ष्मी हार देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। इसे बनारसी साड़ी के साथ पहनकर आप अपनी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकती हैं। बनारसी के साथ-साथ नॉर्मल सााड़ी भी इस खूबसूरत से हार के साथ कमाल की लगेगी।
4 of 7
तीसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन
इस तरह की डिजाइन महिलाओं को बेहद खूबसूरत लगती है। ये सोने के हार की पारंपरिक डिजाइन है, जिसे शादी-विवाह से लेकर पूजा-पाठ में भी महिलाएं पहनना पसंद करती हैं। ऐसी डिजाइन 10-15 ग्राम सोने में आसानी से बन जाएगी। इसलिए आप इसका चयन कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
चौथी डिजाइन
- फोटो : Adobe stock
चौथी डिजाइन
कुछ अलग हटकर डिजाइन बनवानी है तो ये एक अच्छा विकल्प है। ऐसी जालीदार डिजाइन बनवाने में आपको मेकिंग चार्ज भी काफी ज्यादा देना पड़ेगा, लेकिन जब इसे पहना जाएगा, तो खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे। ऐसे में ऐसी कलरफुल वाली अलग डिजाइन का चयन करें और फिर अपना लुक बदल लें।
विज्ञापन
6 of 7
पांचवीं डिजाइन
- फोटो : Adobe stock
पांचवीं डिजाइन
कुछ लेटेस्ट डिजाइन का हार बनवाना है तो ये एक बेहतर विकल्प है। ऐसी डिजाइन कम सोने में भी बन जाएगी। नयी पीढ़ी की लड़कियों को ऐसी डिजाइन खूब पसंद आती है। इसे अगर सिंपल सी साड़ी के साथ भी कैरी किया जाए तो लुक बेहद ही खूबसूरत लगता है। इसलिए चाहें तो इसका चयन करें।
एकदम हल्की डिजाइन की तलाश कर रहे हैं तो ये अच्छा ऑप्शन है। पतली सी चेन पर ऐसे कई तितली वाले पैंडेंट देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। ऐसे में आप इस तरह की डिजाइन कैरी करके अपनी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकती हैं। ये वेस्टर्न आउटफिट के साथछ भी पहना जा सकता है।