फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Bridal Color: बॉलीवुड ब्राइडल को पसंद आ रहा ये कलर, दुल्हन के लिबास के लिए आप भी लें इंस्पिरेशन

Mon, 10 Oct 2022 12:02 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
richa chadha ali fazal - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
त्योहारों के बीच ही शादियों का सीजन शुरु हो जाएगा। ऐसे में होने वाली दुल्हन अपनी शादियों की तैयारियों में व्यस्त होगी। वैसे तो आजकल की लड़कियां लेटेस्ट फैशन ट्रेंड से पूरी तरह से वाकिफ रहती हैं। इंटरनेट की मदद से वो पता कर लेती हैं कि कौन सा लेटेस्ट ट्रेंड चल रहा है। खासतौर पर बात जब दुल्हन बनने की आती है तो लड़कियां अपने कपड़ों और लुक्स के साथ जरा भी समझौता नहीं करना चाहतीं। लेटेस्ट ट्रेंड के लहंगे से लेकर ज्वैलरी तक को वो खरीदना चाहती हैं। इसके लिए लड़कियां शादी के कई महीने पहले ही तैयारियां शुरू कर देती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
वरुण धवन और नताशा दलाल - फोटो : Instagram
हालांकि जरूरी नहीं कि सारी लड़कियां ऐसा ही करें। कुछ अपने लुक्स के मामले में कंफ्यूज रहती हैं। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि इन दिनों कौन सा कलर ब्राइडल के लिए ट्रेंडी है। आइवरी शेड इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड में है। जिसे बॉलीवुड की दुल्हन भी काफी पसंद कर रही हैं। पिछले दिनों ही ऋचा चड्ढा ने शादी के मौके के लिए आइवरी शेड के शरारा सेट को चुना था। आप चाहें तो इन बॉलीवुड ब्राइड्स के लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
अगर आप कुछ हटके लुक चाहती हैं तो बता दें कि आलिया भट्ट का लुक जमकर ट्रेंड करेगा। आइवरी शेड की साड़ी में रेडी आलिया की हेयरस्टाइल से लेकर ज्वैलरी तक सबकुछ बिल्कुल हटके था। जिसे लड़कियां शादी के लिए जरूर चुनना चाहेंगी। अगर आप भी कुछ ऐसा ही लुक चाहती हैं तो आइवरी शेड की साड़ी को शादी के खास मौके के लिए चुन सकती हैं। साथ में कुंदन की ज्वैलरी जिसमे माथा पट्टी और कुंदन के चूड़ियां शामिल हों। 

4 of 6
alia bhatt ranbir kapoor wedding pic - फोटो : instagram
वहीं बात करें मेकअप की तो आलिया ने बिल्कुल न्यूट्रल टोन मेकअप को चुना था। न्यूड शेड की लिपस्टिक के साथ मिनिमम आई मेकअप और मिनिमम हाईलाइटर और ब्लश का चुनाव किया गया था। हालांकि आप चाहें तो अपनी स्किन टोन के हिसाब से मेकअप को चुन सकती हैं। साथ ही अगर आप हैवी मेकअप चाहती हैं तो आइवरी शेड की साड़ी के साथ हैवी मेकअप भी खूबसूरत लगेगा।
विज्ञापन

5 of 6
arpita mehta - फोटो : instagram
मशहूर फैशन डिजाइनर अर्पिता मेहता ने शादी के लिए बिल्कुल हटके लुक को चुना था। गोल्डन कलर के मिरर वर्क वाले लहंगे के साथ अर्पिता ने ग्रीन कलर की ज्वैलरी को मैच किया था। वहीं खुले बालों पर टिका पल्लू काफी खूबसूरत दिख रहा था। आप चाहें तो गोल्डन या सिल्वर कलर के लहंगे के साथ कंट्रास्ट कलर की ज्वैलरी को ट्राई कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
richa chadha ali fazal - फोटो : instagram
ऋचा चड्ढा का लुक
ऋचा चड्ढा ने अपने लिए रॉयल लुक को चुना था। जिसके लिए उन्होंने शिमरी डिजाइन वाले आइवरी शेड के शरारा सेट को पहना था। आप चाहें तो ऋचा की तरह ही लंबे दुपट्टे के साथ रॉयल लुक को फॉलो कर सकती हैं। साथ में मैटेलिक कलर का मेकअप डस्की लुक पर खूबसूरत दिख रहा है। जिसे आप आसानी से ट्राई कर सकती हैं। वहीं बात करें ज्वैलरी की तो हैवी नथ और पासा काफी क्लासी लुक दे रहा है। इस वेडिंग सीजन आप चाहें तो इन बॉलीवुड ब्राइड्स के लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें