फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Blouse Design: सिंपल साड़ी के साथ भी बेहद प्यारे लगते हैं ऐसे ब्लाउज, पहनकर बिखेरें जलवा

Mon, 11 Aug 2025 03:22 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Latest Blouse Design 2025: आपकी साड़ी चाहे जितनी भी महंगी और खूबसूरत हो, लेकिन अगर सही डिजाइन का ब्लाउज न हो तो आपके सुंदर लुक को खराब कर सकता है।
 
विज्ञापन
1 of 7
सिंपल साड़ी के साथ भी बेहद प्यारे लगते हैं ऐसे ब्लाउज - फोटो : instagram
Latest Blouse Design 2025: आने वाले त्योहारों और शादियों तक साड़ी आपका खूबसूरत स्टाइल स्टेटमेंट बन सकती है। लेकिन साड़ी के साथ स्टाइलिश और नया ब्लाउज डिजाइन चुनना भी उतना ही जरूरी है। इस बार पुराने डिजाइनों की जगह ट्रेंडी, यूनिक और फैशनेबल ब्लाउज वार्डरोब में शामिल करें, जो आपके पारंपरिक लुक को मॉडर्न टच देंगे और आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
कोर्सेट स्टाइल डिजाइन - फोटो : instagram
कोर्सेट स्टाइल डिजाइन

ये ब्लाउज खास तौर पर अपने फिट और स्टाइलिश लुक के लिए पहना जाता है। यह ब्लाउज आपकी कमर को खूबसूरती से संवारता है और ग्लैमरस अपीयरेंस देता है। कोर्सेट ब्लाउज साटन, सिल्क या जॉर्जेट जैसी साड़ियों के साथ बेहतरीन लगता है। यह भारी एम्ब्रॉयडरी या प्लेन, दोनों तरह की साड़ियों के साथ मैच करता है। खास तौर पर पार्टी, वेडिंग या इवेंट्स में इसका पहनावा आपको शानदार और ट्रेंडी बनाता है।
 
विज्ञापन

3 of 7
हाई नेक - फोटो : instagram
हाई नेक

हाई नेक ब्लाउज खासकर शिफॉन और जॉर्जेट जैसी हल्की और फ्लोई साड़ियों के साथ बेहद स्टाइलिश और क्लासी लगता है। इसका सिंपल, लेकिन एलीगेंट डिजाइन आपके साड़ी लुक को परफेक्ट टच देता है। यह ब्लाउज खास मौके, जैसे कि पार्टी, शादी या त्योहारों के लिए एक शानदार विकल्प है। अगर आप एक ऐसा आउटफिट चाहती हैं, जो आपकी सुंदरता को निखारे और आपको ग्रेसफुल लुक दे, तो हाई नेक ब्लाउज जरूर ट्राई करें। यह आपके फैशन स्टेटमेंट को नया आयाम देगा।
 

4 of 7
डोरी के साथ बैकलेस - फोटो : instagram
डोरी के साथ बैकलेस

बैकलेस या डीप कट ब्लाउज डिजाइन महिलाओं में बेहद लोकप्रिय हैं, खासकर युवतियां इसे सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। यह डिजाइन महिलाओं को स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट लुक देता है। ब्लाउज के पीछे पतली डोरी लगाई जाती है, जिससे यह शरीर पर आराम से फिट होता है। फैंसी और पार्टीवेयर साड़ियों के साथ यह डिजाइन खूब जंचता है, जिसे आप चाहें तो ट्राई कर सकती हैं।
 
विज्ञापन

5 of 7
फ्रिल या रफल - फोटो : instagram
फ्रिल या रफल

इस डिजाइन का ब्लाउज इन दिनों महिलाओं की पहली पसंद बन चुका है। यह ब्लाउज इंडियन आउटफिट में वेस्टर्न टच जोड़ता है, जिससे लुक ट्रेंडी और स्टाइलिश लगता है। इसमें बाजू, नेक या ब्लाउज के नीचे झालर दी जाती है, जो इसे खास बनाती है। आप चाहें तो इसे बनवा भी सकती हैं या बाजार से रेडीमेड खरीद सकती हैं। यह ब्लाउज साड़ी के साथ ही नहीं, बल्कि लहंगे तथा स्कर्ट के साथ भी खूब जंचता है।
 
विज्ञापन

6 of 7
मिरर वर्क - फोटो : instagram
मिरर वर्क 

अलग-अलग आकार के मिरर से सजा ब्लाउज एक साधारण-सी साड़ी को भी खास बना देता है। यह मिरर डिजाइन ब्लाउज में चमक और ग्लैमर जोड़ता है, जिससे आपका लुक एकदम सितारों जैसा दमकता है। खास तौर पर त्योहारों और पार्टियों में मिरर वर्क वाला ब्लाउज पहनना ट्रेंड में है। यह ब्लाउज साड़ी के साथ परफेक्ट लुक देता है और आपकी खूबसूरती को और अधिक निखारता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बिशप स्लीव्स - फोटो : instagram
बिशप स्लीव्स

लुक को स्टाइलिश ट्विस्ट देने वाला यह ब्लाउज इस समय फैशन वर्ल्ड में काफी ट्रेंड कर रहा है। यह डिजाइन न केवल ब्लाउज, बल्कि कुर्ती और टॉप में भी खूब पसंद किया जा रहा है। इसकी फूलदार, फूल-आर्म वाली स्लीव्स आउटफिट को बेहद ग्रेसफुल और फैशनेबल बनाती हैं। खासकर हल्के और फ्लोई फैब्रिक्स वाली साड़ियों के साथ यह ब्लाउज परफेक्ट मैच करता है। आप इसे सिंपल या एम्ब्रॉयडर्ड साड़ी के साथ पहनकर अपना लुक खास बना सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें