फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Last Minute Eid Mehndi Designs: ईद से पहले नहीं मिला समय? 10 मिनट में लगाएं खूबसूरत मेहंदी डिजाइन

Fri, 20 Mar 2026 01:31 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Simple Mehndi Hacks: ईद पर आखिरी समय में मेहंदी लगाने के लिए सिंपल डिज़ाइन, कोन ट्रिक और नींबू-चीनी का इस्तेमाल करें। इससे मेहंदी जल्दी लगेगी और गहरा रंग भी आएगा।
विज्ञापन
1 of 6
ईद पर झटपट लगाएं ये मेहंदी डिजाइन - फोटो : Adobe stock

Last Minute Eid Mehndi Designs Tips: ईद का त्योहार सिर्फ इबादत और खुशियों का ही नहीं, बल्कि सजने-संवरने का भी खास मौका होता है। खासकर लड़कियों और महिलाओं के लिए मेहंदी इस दिन की सबसे जरूरी तैयारी मानी जाती है। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि त्योहार की भागदौड़, खरीदारी और घर के कामों के बीच मेहंदी लगाने का समय ही नहीं मिल पाता और फिर आखिरी समय में जल्दबाजी में कुछ भी लगाना पड़ता है, जिससे मनचाहा लुक नहीं मिल पाता।

अगर आपके साथ भी हर साल ऐसा होता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। अच्छी बात ये है कि अब आप बिना ज्यादा समय लगाए भी खूबसूरत और ट्रेंडी मेहंदी डिज़ाइन बना सकती हैं। बस आपको सही ट्रिक्स और आसान डिज़ाइन्स का चुनाव करना होगा।

यहां आपको जल्दी बनने वाली मेहंदी डिजाइन आइडिया बताए जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप कुछ ही मिनटों में परफेक्ट मेहंदी लगा सकती हैं और ईद के मौके पर सबसे अलग नजर आ सकती हैं। ईद पर खूबसूरत दिखने के लिए आपको घंटों मेहंदी लगाने की जरूरत नहीं है। सही टिप्स और स्मार्ट तरीके अपनाकर आप कम समय में भी शानदार लुक पा सकती हैं।

विज्ञापन

2 of 6
बेल या फूल पैटर्न वाली मेहंदी - फोटो : instagram

सिंपल और मिनिमल डिजाइन चुनें
 

अगर समय कम है, तो भारी-भरकम डिजाइन बनाने की बजाय सिंपल बेल, फूल या मंडला पैटर्न चुनें। ये जल्दी बनते हैं और देखने में भी बेहद एलिगेंट लगते हैं।

विज्ञापन

3 of 6
ईद के लिए अरेबिक मेहंदी डिजाइन - फोटो : instagram

अरेबिक मेहंदी डिजाइन 

अरेबिक मेहंदी डिजाइन दिखने में आकर्षक लगती है। इससे हथेली की खूबसूरत बढ़ जाती है। अरेबिक मेहंदी की ये डिजाइन ईद के मौके पर तो एकदम परफेक्ट लगेगी।

4 of 6
ईद पर मेहंदी डिजाइन - फोटो : Amar Ujala

गोल मेहंदी डिजाइन आइडिया

गोल आकृति वाली ये मेहंदी डिजाइन आसानी से बना सकते हैं। ये डिजाइन हथेली पर और बैक साइड में भी बनाई जा सकती है। इसमें गोल आकृति के इर्द गिर्द पत्तियां, मंडाला डिजाइन बना सकते हैं।


 

विज्ञापन

5 of 6
Eid Special Mehndi - फोटो : instagram

चांद डिजाइन 

ईद पर हथेलियों पर चांद डिजाइन की मेहंदी बनाकर तैयार हो सकते हैं। चांद डिजाइन बनाना आसान है और जल्दी ये डिजाइन हथेली पर उतारी जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उंगलियों के लिए मेहंदी डिजाइन - फोटो : Instagram

उंगलियों पर लगाएं मेहंदी

पूरी हथेलियों पर मेहंदी न लगाकर सिर्फ हाथ की उंगलियों पर डिजाइन बनाएं। आप फ्रंट और बैक मेहंदी डिजाइन बना सकते हैं। ये आकर्षक लगती है। मिनिमल लुक देती है और काॅलेज जाने वाली या दफ्तर जाने वाली महिलाओं के लिए बेस्ट है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें