दिवाली आउटफिट आइडियाज
- फोटो : Ai
प्लेन दुपट्टे और टॉप से बनाएं इंडो-वेस्टर्न लुक
अगर आपके पास कोई प्लेन टॉप, कुर्ती या पुराना दुपट्टा है, तो इनकी मदद से इंडो-वेस्टर्न लुक तैयार कर सकती हैं। प्लेन टॉप के साथ एथनिक स्कर्ट या पलाजो पहनें और दुपट्टे को श्रग की तरह स्टाइल करें। इसके साथ बड़े झुमके और खूबसूरत फुटवियर आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।
स्टाइलिश दिखने के लिए इन छोटी बातों का रखें ध्यान
दिवाली पर खूबसूरत दिखने के लिए सिर्फ महंगे कपड़े पहनना जरूरी नहीं है। अपने आउटफिट के अनुसार ज्वेलरी, फुटवियर और मेकअप का चुनाव करें। कपड़ों को पहनने से पहले अच्छी तरह प्रेस कर लें। साथ ही हेयरस्टाइल और हल्का मेकअप आपके पूरे लुक को निखार सकता है।
बिना शॉपिंग के भी दिखें सबसे खूबसूरत
इस दिवाली नई ड्रेस खरीदने की चिंता छोड़ दीजिए। अपनी अलमारी में मौजूद कपड़ों को थोड़ी क्रिएटिविटी के साथ स्टाइल करें। इससे न सिर्फ आपके पैसे बचेंगे, बल्कि आप पुराने कपड़ों को नया अंदाज देकर दूसरों से अलग भी नजर आएंगी।