फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सवाल का जवाब देकर लारा दत्ता बनी थीं मिस यूनिवर्स, रिकॉर्ड नंबर किए थे दर्ज

Tue, 16 Apr 2019 11:35 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
lara dutta
पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता का जन्म 16 अप्रैल, 1978 को  उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुआ था। लारा दत्ता ने साल 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। वह दूसरी भारतीय महिला हैं, जिसने इस अवॉरड को जीता। आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी मां जेनिफर भी ब्यूटी कॉन्टेस्ट का हिस्सा बन चुकी हैं। वह सन 1967 में मिस इंडिया फर्स्ट रनर अप रही थीं। आइए जानते हैं लारा दत्ता से फाइनल राउंड में क्या सवाल पूछा गया था और इसके लिए उन्हें कितने नंबर मिले थे...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
lara dutta
लारा को मिस यूनिवर्स के इंटरव्यू राउंड में 9.99 मार्क्स मिले थे, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड था। इतना ही नहीं उनका इंटरव्यू अब तक का सबसे लंबा इंटरव्यू था। इस इंटरव्यू में उनसे पूछा गया था कि- मान लीजिए अभी इस बात को लेकर प्रोटेस्ट चल रहा है कि आपको मिस यूनिवर्स का खिताब गलत मिल गया है, ऐसे में आप लोगों को कैसे इस बात का यकीन दिलाएंगी कि आप ही मिस यूनिवर्स हैं?
विज्ञापन

3 of 5
Lara Dutta - फोटो : Instagram
लारा ने इस सवाल के जवाब में कहा था- ''मुझे ऐसा लगता है कि मिस यूनिवर्स का ताज, यंग महिलाओं के लिए नए प्लेटफॉर्म तैयार करता है और रोजगार के माध्यम तलाशता है। इसके अलावा यह हमारी मनपसंद फील्ड में आगे बढ़ने में मदद करता हैं। उद्योग से लेकर सेना और राजनीति के क्षेत्र में यह हमें हमारी पसंद और हमारे सुझाव रखने का मौका देता है। हमें मजबूत और आजाद बनाता है, जैसे हम हैं।  

4 of 5
lara dutta
लारा दत्ता ने साल 2003 में बॉलीवुड में ‘अंदाज’ फिल्म से एंट्री की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट अक्षय कुमार थे। उन्होंने मस्ती, नो एंट्री, फना, पार्टनर, बिल्लू, हाउसफुल और डॉन 2 जैसी फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Lara Dutta
पर्सनल लाइफ की बात करें तो लारा दत्ता ने इंडियन टेनिस प्लेयर महेश भूपति से साल 2011 में शादी की थी। महेश भूपति की ये दूसरी शादी है। महेश से पहले लारा 9 सालों तक केली दोर्जी के साथ रिलेशनशिप में थीं। इसके बाद वह कुछ समय के लिए डेरेक जेटर संग रिलेशनशिप में थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें