फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर दिखा बॉलीवुड बालाओं का जलवा, कृति सेनन और तारा सुतारिया की तस्वीरें हो रहीं वायरल

Sat, 24 Oct 2020 02:57 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
fashion - फोटो : instagram
कोरोना वायरस से लगे लॉकडाउन के बाद एक बार फिर से जिंदगी पुराने दिनों की तरह सामान्य होने की कोशिश में हैं। इसी के साथ ही एयरपोर्ट पर बॉलीवुड सितारों का जलवा भी दिखने लगा है। पिछले दिनों एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं बॉलीवुड एक्ट्रेस की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें वो हमेशा की तरह स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं।  कृति सेनन जहां लीक से हटकर स्टाइलिश लुक फ्लांट करते दिखीं। तो वहीं, तारा सुतारिया का ग्लैमरस बट कंफर्टेबल लुक फैंस के मन को भा गया। आगे की स्लाइड में देखिए तारा सुतारिया और कृति सेनन के लुक की तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 4
kriti sanon - फोटो : instagram/fanpage
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं कृति स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। जिसमें वो सफेद रंग के जालीदार शार्ट्स में दिखीं। सफेद रंग की फिशनेट राउंड नेक ड्रेस के नीचे क्रॉप टॉप और शार्ट्स शामिल था। वहीं इस ड्रेस को वेल डिफाइन करने के लिए काले रंग की बेल्ट को कमर के पास कृति लगाए नजर आईं। 
विज्ञापन

3 of 4
kriti sanon - फोटो : instagram
कृति ने इस लुक को अतरंगी बनाने के लिए इसके साथ ब्लू एंड ग्रीन कलर लांग एथलीजर पहन रखा था। वहीं उनके नीले रंग के हाई हील्स बूट ने सारी लाइमलाइट चुरा ली। कृति के इस लुक की जान उनके ये बूट्स थे। मखमली टच लिए नीले रंग के बूट्स में उनका ओवरऑल लुक काफी स्टाइलिश था। वहीं कृति ने इस लुक को मिनिमम मेकअप और मास्क के साथ कंप्लीट किया था। 
विज्ञापन

4 of 4
tara - फोटो : instagram
जबकि दूसरी तरफ एयरपोर्ट पर तारा सुतारिया भी स्पॉट हुईं। इस दौरान वो स्टाइलिश बट कंफर्टेबल लुक में दिखीं। तारा ने नीले रंग की ब्वॉयफ्रेंड जींस के साथ साथ हाई नेक अल्ट्रा स्लीव टॉप पहन रखा था। ब्लैक फुटवियर और हाई मेसी बन के साथ तारा ने अपने लुक को ट्रेंडी एंड चिक बनाया था। ब्राउन शेड्स के गॉगल्स एंड मैचिंग हैंडबैग के साथ तारा बिल्कुल रैंप रेडी नजर आ रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें