फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन डिजाइनर की पार्टी में फैशनबेल कपड़ों में दिखीं कृति सेनन-जान्हवी कपूर, खुशी कपूर का ये था अंदाज

Thu, 31 Dec 2020 06:33 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
fashion - फोटो : instagram
बॉलीवुड में फैशन का बोलबाला रहता है। ऐसे में अगर पार्टी फैशन डिजाइनर के घर हो तो तो अभिनेत्रियों का तो सजधज कर पहुंचना तो बनता है। बॉलीवुड के चहेते फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने जब अपने घर पार्टी रखी तो इसमे एक्ट्रेस का फैशनेबल अंदाज नजर आया। जान्हवी कपूर से लेकर कृति सेनन बेहद खास कपड़ों में पहुंची। वहीं खुशी कपूर की शार्ट ड्रेस जरूर हर किसी की लाइमलाइट चुरा रही थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
khushi kapoor - फोटो : instagram
खुशी कपूर
सबसे क्यूट अंदाज में खुशी कपूर इस पार्टी में पहुंची थीं। गुलाबी रंग की शार्ट प्लीटेड फ्रॉक में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं इस बलून स्लीव ड्रेस को खुशी ने सफेद स्नीकर, सफेद पर्स और सफेद मास्क के साथ मैच किया था। 
विज्ञापन

3 of 6
vaani kapoor - फोटो : instagram
वाणी कपूर
वहीं वाणी कपूर एनिमल प्रिंट की हरे रंग की शार्ट ड्रेस के साथ थाई हाई बूट्स में रेडी थीं। लेदर बूट्स के साथ वाणी का अंदाज रैप ड्रेस में काफी स्टाइलिश था। 

4 of 6
khushi kapoor - फोटो : instagram
जान्हवी कपूर
वहीं जान्हवी ने इस पार्टी के लिए बहन से अलग जींस और बैगी स्वेटर को चुना था। जिसकी स्लीव पर सिल्वर ब्रेसलेट बना था। जान्हवी ने इस स्वेटर को स्किनी जींस और हाई हील्स के साथ मैच किया था। वहीं खुले मेसी बालों में उनका लुक कमाल का था।
विज्ञापन

5 of 6
nusrat bharucha - फोटो : instagram
नुसरत भरूचा
नुसरत भरूचा इस पार्टी के लिए ग्लैमरस लुक में दिखीं। गुलाबी रंग के वन शोल्डर और कटआउट ड्रेस में नुसरत बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं इस ड्रेस की गिंगम डिजाइन जिसमें गुलाबी और न्यूड शेड ब्राउन की लाइन बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
fashion - फोटो : instagram
कृति सेनन
कृति ने पार्टी के लिए मिडी ड्रेस का चुनाव किया था। जिसकी डीप वी नेकलाइन और बेल स्लीव के साथ कफ्स पर बटन लगे थे। वहीं आगे बस्ट एरिया पर नॉट के जरिए इसे डिफाइन किया गया है। वहीं इस पार्टी में कार्तिक आर्यन और जैकलीन फर्नांडिस भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें