फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल की पार्टी के लिए परफेक्ट है कृति का ये लुक, नीले रंग की ड्रेस में दिख रहीं बेहद खूबसूरत

Mon, 30 Dec 2019 05:17 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : insatgram
कृति सेनन का स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस कमाल का होता है। फिर वो चाहे रेड कार्पेट लुक हो या फिर कैजुअल लुक हर बार वो अपने फैंस को तारीफों का मौका जरूर देती हैं। टैलेंटेड ऐक्ट्रेस कृति सेनन को अभिनय के लिए भी बहुत सारी तारीफें मिल चुकी हैं। क्रिसमस के दिन बहन नुपुर सेनन के साथ शेयर की हुई उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चाएं बटोर रही हैं। इस तस्वीर में पहनी कृति सेनन की ड्रेस न्यू ईयर पार्टी के लिए परफेक्ट आउटफिट है। यहीं नहीं कृति का मेकअप भी बहुत ही जबरदस्त है। जिसे आप जरूर ट्राई करना चाहेंगी। तो चलिए देखें तस्वीरें।

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : insatgram
गहरे नीले रंग की सिकुइन्ड ड्रेस में तैयार कृति का लुक बेहद क्यूट है। इस ड्रेस को कंगना त्रेहन ने डिजाइन किया है। इस रफल मिनी ड्रेस की खासियत ऑफ शोल्डर है जो आउटफिट को खास बना रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : insatgram
काले रंग की बेल्ट के साथ स्लीव कृति के लुक को पूरा कर रहे हैं। ब्लैक बूट के साथ ही वेवी कर्ल ने लुक को कांप्लीमेंट किया है।

 

4 of 5
- फोटो : insatgram
बात करें मेकअप की तो फ्लॉलेस मैट, ब्लू स्मोकी आईज और मैट लुक ने कृति की सुंदरता में चार चांद लगा दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : insatgram
कृति सेनन ने अपनी बहन के साथ फोटोशूट कराया है। जिसमें उनकी बहन नुपुर सेनन भी कमाल लग रही हैं। गहरे हरें रंग की सिकुइन ड्रेस में उनका लुक भी पार्टी परफेक्ट दिख रहा है।नुपुर सेनन का वीडियो सांग अक्षय कुमार के साथ पिछले महीने रिलीज हुआ है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहें हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें