फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृति खरबंदा की नर्म मुलायम त्वचा का राज है रोजाना की ये चीज, इस फेसपैक को करती हैं इस्तेमाल

Mon, 30 Nov 2020 09:12 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
kriti kharbanda - फोटो : instagram
कृति खरबंदा धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गई हैं। वहीं उनका बदलता स्टाइल हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। लेकिन एक चीज जो कृति की कभी नहीं बदलती वो है ग्लोइंग स्किन। कैजुअल डे हो या फिर कोई पार्टी नाइट कृति हमेशा ही ब्राइट स्किन के साथ नजर आती हैं। तो चलिए जानें क्या है उनकी इस दमकती त्वचा का राज जो बिना मेकअप भी हमेशा शाइन करती रहती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
kriti kharbanda - फोटो : instagram
कृति अपने स्किन केयर रूटीन में चेहरे को धोना जरूर शामिल करती हैं। सुबह उठकर सबसे पहले वो अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोती हैं। यहीं नहीं अपने चेहरे को धूल-मिट्टी और प्रदूषण से बचाने के लिए वो खुद को हाइड्रेटेड रखती हैं। साथ ही घर के नुस्खे उनके ऑल टाइम फेवरेट हैं। जिन्हें वो आसानी से चेहरे पर इस्तेमाल कर लेती हैं।
विज्ञापन

3 of 4
kriti kharbanda - फोटो : instagram
एक फेसपैक जो हमेशा वो चेहरे पर लगाना पसंद करती हैं। वो है मुल्तानी मिट्टी से बना फेसपैक। मुल्तानी मिट्टी नेचुरल इंग्रीडियंट है। जिससे वो दमकती स्किन पा सकती है। कृति का कहना है कि इसके कोई साइट इफेक्ट नही होते और ये घर पर आसानी से बन जाता है। चेहरे पर लगाने के लिए कृति मुल्तानी मिट्टी में दूध और गुलाबजल मिलाती हैं। जिसके बाद इसे चेहरे पर लगाकर छोड़ देती हैं। जब ये सूख जाता है तो इसे पानी से धो देती हैं। यहीं नहीं कृति अपने घने बालों के लिए भी मां का बताया नुस्खा इस्तेमाल करती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
kriti kharbanda - फोटो : instagram
बता दें कि कृति खरबंदा इन दिनों पुलकित सम्राट के साथ रिश्तों को लेकर चर्चा में है। पुलकित के साथ शादी की खबरों के बाद कृति ने अपने फ्यूचर प्लान के बारे में भी बताया था। कृति ने हाउसफुल 4 में अक्षय कुमार के साथ काम किया था। वहीं ओटीटी पर कृति की फिल्म तैश रिलीज हुई है। इसके साथ ही वो 14 फेरे की शूटिंग भी शुरू करने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें