फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए लालू की होने वाली बहू ‘ऐश्वर्या राय’ से दिखने में बेहद स्टाइलिश, देखें तस्वीरें

Wed, 18 Apr 2018 03:45 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
lalu
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के घर खुशियां एक बार फिर लौटती नजर आ रही है। दरअसल लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रहे तेजप्रताप यादव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।  उनकी होने वाली पत्नी का नाम ऐश्वर्या राय है...जरा रुकिए...यहां बात अभिषेक की पत्नी और पूर्व मिस यूनिवर्स ऐश्वर्या राय की नहीं बल्कि बिहार के पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद राय की बेटी एश्वर्या राय की हो रही है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
ऐश्वर्या बिहार के पूर्व सीएम दारोगा राय की पोती और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी हैं। खास बात यह है कि संस्कारी बहू की चाहत रखने वाली राबड़ी देवी की होने वाली ये बड़ी बहू ऐश्वर्या राय दिखने में बेहद स्टाइलिश हैं। आइए देखते हैं ऐश्वर्या राय की ऐसी ही कुछ स्टाइलिश तस्वीरें...
 
विज्ञापन

3 of 5
lalu
लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की होने वाली पत्नी ऐश्वर्या स्टाइलिश होने के साथ घूमने की भी काफी शौकीन है। बात अगर दोनों की पढ़ाई की बात की करें तो तेज प्रताप 12वीं पास हैं। वही, उनकी होने वाली वाइफ ऐश्वर्या 2017 में एमिटी यूनिवर्सिटी से एमबीए की है। 

4 of 5
lalu
बिहार के पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद राय की बेटी एश्वर्या राय ने पटना से अपनी स्कूलिंग की है जबकि आगे की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली से की है। खबरों की माने तो ऐश्वर्या राय का जन्म जिस दिन हुआ था उस समय हल्की बारिश हो रही थी जिसकी वजह से उन्हें प्यार से 'झिप्सी' भी बुलाया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
lalu
तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय की सगाई 18 अप्रैल को पटना के एक होटल में होगी। जिसके बाद 12 मई को दोनों परिवार तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय की धूमधाम से शादी रचाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें