फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fashion : कंगना रनौत के देसी लुक्स हैं बेहद ग्लैमरस, टिप्स लेकर आप भी लग सकती हैं स्टाइलिश

Fri, 03 Mar 2023 12:47 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कंगना अपने देसी लुक्स में काफी ग्लैमरस दिखती हैं। अगर आप भी उनके बेस्ट देसी लुक देखना चाहती हैं तो ये खबर आपके लिए है। 
विज्ञापन
1 of 7
कंगना रनौत के देसी लुक्स - फोटो : instagram
Fashion : बॉलीवुड की धाकड़ अभिनेत्री कंगना रनौत किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने अकेले के दम पर फिल्म जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है। हर मुद्दे पर मजबूती से अपना पक्ष रखना उन्हें बाकियों से अलग बनाता है। कंगना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनका हर लुक लोगों को बेहद पसंद आता है। लड़कियां उनसे टिप्स लेकर ग्लैमरस दिखती हैं।

अगर बात करें उनके एथनिक लुक्स की तो कंगना अक्सर कार्यक्रमों में साड़ी या सूट पहन कर जाती हैं। वो कार्यक्रमों में इंडियन वियर को प्रमोट करती हैं और लोगों को भी यही सलाह देती है। वैसे तो कंगना का हर लुक बेस्ट ही होता है, पर उनके देसी लुक्स का हर कोई दीवाना है। कंगना अपने देसी लुक्स में काफी ग्लैमरस दिखती हैं। अगर आप भी उनके बेस्ट देसी लुक देखना चाहती हैं तो ये खबर आपके लिए है। आइए देर ना करते हुए आपको कंगना के बेस्ट देसी लुक्स दिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
पेस्टल साड़ी में कंगना का खूबसूरत अंदाज - फोटो : instagram
पेस्टल साड़ी में कंगना का खूबसूरत अंदाज

कंगना का ये लुक बेहद ही कमाल का है। फुल स्लीव बैकलेस ब्लाउज के साथ कंगना ने एक नेट की साड़ी पहनी है। लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने बालों में बन बनाया है और कानों में ईयररिंग्स पहने हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
व्हाइट साड़ी में कंगना ने दिखाया ग्लैमर - फोटो : instagram
व्हाइट साड़ी में कंगना ने दिखाया ग्लैमर

व्हाइट रंग हर किसी के ऊपर अच्छा नहीं लगता। पर, जब कंगना ने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी तो इसे लोगों ने बेहद पसंद किया। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने बैकलेस ब्लाउज पहना था। बालों में गजरा उनके लुक को और खूबसूरत बना रहा था। 

4 of 7
लाइट ग्रीन सूट में कंगना - फोटो : instagram
लाइट ग्रीन सूट में कंगना 

पैरों में मोजरी के साथ कंगना ने ग्रीन कलर का एक सूट कैरी किया था। इस सूट के साथ पिंक कलर का दुपट्टा बेहद प्यारा लग रहा था। मिनिमल मेकअप के साथ कंगना का लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा था। 
विज्ञापन

5 of 7
ऑफ शोल्डर ब्लाउज में कंगना का सिजलिंग लुक - फोटो : instagram
ऑफ शोल्डर ब्लाउज में कंगना का सिजलिंग लुक

कलरफुल प्रिंटेड साड़ी के साथ कंगना ने ऑफ शोल्डर ब्लाउज कैरी किया था। इस लुक में कंगना बेहद हॉट लग रहीं थी। लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने गले में नेकपीस पहना था। 
विज्ञापन

6 of 7
फुल स्लीव सूट में कंगना - फोटो : instagram
फुल स्लीव सूट में कंगना

डीपनेक फुल स्लीव सूट में कंगना बेहद ग्लैमरस दिख रहीं हैं। इस सूट पर काफी वर्क है। लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने पोनीटेल बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ब्राउन सूट में कंगना - फोटो : instagram
ब्राउन सूट में कंगना 

हाफ कॉलर वाले ब्राउन कलर के सूट में कंगना का अंदाज बेहद प्यारा लग रहा था। लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने कानों में झुमके पहने थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें