लड़के हो या फिर लड़कियां माथे पर सजा टीका या बिंदी सबको पसंद होती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि तरह तरह की ये बिंदिया सिर्फ चेहरे की सुंदरता ही नहीं बढ़ाती बल्कि इसके पीछे एक मतलब भी होता है।
हाल ही में बॉक्स ऑफिस हिट फिल्म बाहुबली 2 में भी आपने हर किरदार को अपने माथे पर लगे अलग-अलग टीके के साथ देखा होगा। आगे की स्लाइड्स में क्लिक करके जानें किस टीके का क्या मतलब होता है।
विज्ञापन
2 of 6
Amrendra Baahubali
अमरेंद्र बाहुबली
अमरेंद्र बाहुबली के माथे पर बना आधा चांद वाला तिलक उनके शांत और दयालु प्रकृति को दर्शाता है। ये बताता है कि बाहुबली लोगों के बीच सबसे प्रिय राजा और एक महान योद्धा हैं।
विज्ञापन
3 of 6
Devasena
देवसेना
देवसेना की बिंदी लैंगिक समानता का प्रतीक है। फिल्म में भी देवसेना सिर्फ अमरेंद्र बाहुबली का प्यार ही नहीं थी बल्कि एक बहादुर राजकुमारी भी होती है।
4 of 6
Bijjala Deva
बिज्जाला देव
बिज्जाला देव के माथे पर बना त्रिशुला वाला तिलक भगवान शिव का प्रतीक है। शिव सृजन, पालनकर्ता और विनाश के लिए माने जाते हैं। दुर्भाग्यवश, जब हम बिज्जाला देव को देखते हैं तो केवल उन्हें विनाश वाले भाग से ही जोड़कर देख सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Bhallala Deva
भल्लाल देव
भल्लाल देव के माथे पर उगते सूरज वाला तिलक फिल्म में महिष्मती के राज्य का प्रतीक है।
शिवगामी
शिवगामी के माथे पर लगी गोल्डन ग्लिटर वाली लाल बड़ी बिंदी उसके तेज तर्रार स्वभाव की प्रतीक है। उसकी बिंदी किसी आने वाले ज्वालामुखी को प्रदर्शित करती है। उसकी बिंदी पूरी तरह से शिवगामी के चरित्र को सही बताती हैं।