Fashion Tips: अगर लोगों को ये समझ नहीं आता है कि किस रंग की जींस के साथ क्या पहनना चाहिए ? यहां हम आपको बताएंगे कि किस रंग की जींस के साथ किस रंग की टॉप या शर्ट पहननी चाहिए।
विज्ञापन
1 of 6
जानें किस रंग की जींस के साथ कौन-सी टॉप पहननी चाहिए
- फोटो : Adobe stock
Fashion Tips: आज के फैशन ट्रेंड में जींस हर किसी की अलमारी का अहम हिस्सा बन चुकी है। पुरुषों से लेकर महिलाएं तक अपने कलेक्शन में जींस अवश्य रखती हैं। कॉलेज, ऑफिस, पार्टी या कैजुअल आउटिंग.....हर मौके पर जींस को अलग-अलग टॉप और शर्ट के साथ स्टाइल किया जाता है। लेकिन कई बार सबसे बड़ी उलझन यही होती है कि किस रंग की जींस के साथ कौन-सा रंग पहनें, ताकि लुक स्टाइलिश और बैलेंस लगे।
हर किसी को ये पता होना चाहिए कि सही कलर कॉम्बिनेशन न केवल आपके आउटफिट को आकर्षक बनाता है, बल्कि आपकी पर्सनैलिटी को भी निखारता है। हल्के रंग जहां सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देते हैं, वहीं डार्क शेड्स बोल्ड और स्मार्ट लुक क्रिएट करते हैं। अगर आप भी हर बार जींस पहनते समय कन्फ्यूज हो जाती हैं कि कौन-सी टॉप या शर्ट मैच करेगी, तो ये गाइड आपके लिए काफी मददगार साबित होगी।
विज्ञापन
2 of 6
ब्लू जींस
- फोटो : instagram
ब्लू जींस
ब्लू जींस सबसे ज्यादा पहनी जाने वाली और सबसे वर्सेटाइल जींस मानी जाती है। इसके साथ व्हाइट टॉप या शर्ट पहनने से क्लीन और फ्रेश लुक मिलता है, जो कॉलेज और ऑफिस दोनों के लिए परफेक्ट रहता है। ब्लैक टॉप के साथ ब्लू जींस पहनने पर क्लासिक और स्मार्ट लुक आता है। वहीं पिंक और येलो जैसे ब्राइट कलर आउटफिट को फ्रेश और यूथफुल बना देते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
लाइट ब्लू जींस
- फोटो : Adobe stock
लाइट ब्लू जींस
लाइट या स्काई ब्लू जींस के साथ हल्के रंग सबसे अच्छे लगते हैं। व्हाइट टॉप क्लासिक चॉइस है, जबकि बेज रंग आपको मिनिमल और एलिगेंट लुक देता है। लैवेंडर और मिंट ग्रीन जैसे सॉफ्ट शेड्स इस जींस के साथ बेहद फ्रेश और स्टाइलिश नजर आते हैं।
4 of 6
ब्लैक जींस
- फोटो : Adobe stock
ब्लैक जींस
ब्लैक जींस हर बॉडी टाइप और हर मौके के लिए सही मानी जाती है। इसके साथ रेड टॉप पहनने से बोल्ड और कॉन्फिडेंट लुक मिलता है, जो पार्टी या डिनर के लिए परफेक्ट होता है। व्हाइट टॉप ब्लैक जींस के साथ सिंपल लेकिन बेहद स्टाइलिश लगता है। ग्रे और ग्रीन शेड्स प्रोफेशनल और सोबर लुक देते हैं। वहीं प्रिंटेड टॉप या शर्ट पहनने से आउटफिट में जान आ जाती है और कैजुअल लुक बनता है।
विज्ञापन
5 of 6
व्हाइट जींस
- फोटो : instagram
व्हाइट जींस
व्हाइट जींस के साथ ब्राइट और डार्क दोनों रंग अच्छे लगते हैं। लाइट ब्लू, ऑरेंज और रेड जैसे रंग व्हाइट जींस के साथ कॉन्ट्रास्ट बनाते हैं, जिससे आउटफिट आकर्षक दिखता है। चाहें तो आप पेस्टल कलर्स भी ट्राई कर सकती हैं, जो सॉफ्ट और क्लासी फील देते हैं।
ग्रे जींस मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देती है। इसके साथ ब्लैक टॉप पहनने पर स्लिम और शार्प लुक मिलता है। नेवी ब्लू ऑफिस वियर के लिए अच्छा ऑप्शन है। पर्पल और लाइट पिंक जैसे रंग ग्रे जींस के साथ एलिगेंट और ट्रेंडी दिखते हैं, खासकर कैजुअल आउटिंग के लिए।