फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डन ग्लिटर साड़ी में नजर आया कियारा का बोल्ड अवतार, तस्वीर हुई वायरल

Fri, 27 Nov 2020 01:40 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
इंदु की जवानी की लीड एक्ट्रेस हैं कियारा - फोटो : instagram

कबीर सिंह में प्रीति का किरदार निभाकर अपनी सादगी से लोगों का दिल जीतने वाली कियारा आडवाणी हाल ही में बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आईं। यह तस्वीर कियारा की आने वाली फिल्म ‘इंदु की जवानी’ के गीत ‘हीलें टूट गईं’ से है। जब से कियारा ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है, तभी से सोशल मीडिया पर कियारा का ये बोल्ड लुक सुर्खियों में है। अगली स्लाइड्स से जानिए कियारा के इस आकर्षक अवतार और उनकी आने वाली फिल्म से जुड़ी अन्य बातें। 

 

 

 

 

विज्ञापन

2 of 4
साड़ी में कियारा का बोल्ड अवतार - फोटो : social media

ऐसा है कियारा का लुक
कियारा ने इस लुक में गोल्डन ग्लिटर साड़ी पहनी है, साथ ही हाथ में साड़ी के साथ जाने वाला एक काले रंग का चमकीला पर्स ले रखा है। कियारा के खुले बाल इस लुक में और भी जान डाल रहे हैं। मेकअप भी एकदम परफेक्ट है। साड़ी को एकदम सही तरीके से ड्रेप किया गया है। कुलमिलाकर कहें तो कियारा बेहद दिलकश नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन

3 of 4
गाजियाबाद की चंचल लड़की बनी हैं कियारा - फोटो : social media

ऐसा है फिल्म में कियारा का किरदार
अभी पिछले दिनों ही कियारा ने इंदु की जवानी का पोस्टर शेयर किया था। 11 दिसंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में कियारा गाजियाबाद की एक चंचल लड़की का किरदार निभा रही हैं। साथ ही वे बेहद क्यूट देशभक्त भी नजर आ रही हैं। फिल्म की कहानी कियारा के किरदार इंदु के इर्द-गिर्द ही घूमती है जो कि डेटिंग एप्स के पछड़े में पड़कर मुसीबत मोल लेती हैं। 

विज्ञापन

4 of 4
मनीष मल्होत्रा, अथिया शेट्टी और मल्लिका दुआ ने किये कमेंट्स - फोटो : Pixabay
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के हैं कमेंट्स
अबीर सेनगुप्ता निर्देशित इस फिल्म में मल्लिका दुआ और आदित्य सील भी हैं। कियारा ने जैसे ही तस्वीर को पोस्ट किया। फैंस ने कमेंट्स की बरसात कर दी। तस्वीर पर बॉलीवुड के ही कई सेलिब्रिटीज ने कमेंट किया है। इसमें मनीष मल्होत्रा, अथिया शेट्टी, मल्लिका दुआ आदि शामिल हैं। फैंस ने इस तस्वीर को बेहद हॉट बताते हुए कियारा के इस लुक को खूब सराहा है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें