फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशा अंबानी के कार्यक्रम में स्टाइलिश अंदाज में दिखा अंबानी परिवार, बॉलीवुड सितारों ने भी बिखेरे जलवे

Sun, 22 Dec 2019 06:43 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : insatgram
ईशा अंबानी पीरामल ने मुंबई में ज्ञान प्रोजेक्ट के तहत स्कूल के आर्किटेक्ट और डिजाइनिंग को लेकर नीलामी का कार्यक्रम आयोजित किया था। जिसमें अंबानी परिवार के सभी सदस्यों से लेकर बॉलीवुड के भी कई सारे सितारे नजर आएं। पार्टी के लिए तैयार इन सितारों का स्टाइलिश अंदाज एक से बढ़कर एक दिखा। भूमि पेडनेकर, सोनम कपूर, रितेश देशमुख और जीनिलिया के साथ ही श्वेता बच्चन,गौरी खान के अलावा ईशा अंबानी की खास दोस्त कियारा आडवाणी का लुक भी बेहद खास था। तस्वीरों में देखिए इनके बेहतरीन लुक।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : insatgram
कार्यक्रम की होस्ट ईशा अंबानी ने मैटेलिक रंग का ऑफ शोल्डर लांग गाउन पहन रखा था। कमर पर मैचिंग की बेल्ट और गले में डायमंड नेकलेस के साथ लुक को पूरा किया गया था। बात करें मेकअप की तो न्यूड लिपस्टिक और शार्ट वेवी हेयर में ईशा अंबानी का लुक जबरदस्त नजर आ रहा है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : insatgram
ईशा से अलग अंबानी परिवार के बाकी सदस्यों ने काले रंग की ड्रेस के साथ एक दूसरे को टीमअप किया था। नीता अंबानी ऑल ब्लैक गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। साथ में मुकेश अंबानी में भी काले रंग का सूट कैरी किया हुआ था।


 

4 of 6
- फोटो : insatgram
अंबानी परिवार की बहू श्लोका मेहता का ब्लैक लुक भी जबरदस्त था। काले रंग के शियर गाउन के साथ हाथ में लिया क्लच बैग यूनिक था। इस बैग की डिजाइन बूमबॉक्स जैसी थी। 

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : insatgram
बॉलीवुड सितारों में भूमि पेडनेकर काले रंग के रफल गाउन में नजर आईं थी। शिमरी बेल्ट के साथ मैटेलिक पीप टोज फुटवियर के साथ भूमि बेहद स्टाइलिश नजर आ रहीं थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : insatgram
आर्ट ऑक्शन में पहुंची अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की। जयपुरी स्टाइल की लाल रंग की साड़ी के साथ ऑफ शोल्डर ब्लाउज में श्वेता बच्चन नजर आईं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें