फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiara Advani: कियारा आडवाणी की तरह दिखना है स्टाइलिश तो कम रुपये खर्च करके तैयार करें ये आउटफिट

Tue, 25 Jul 2023 11:23 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी कियारा आडवाणी की तरह स्टाइलिश और खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आप उनके कुछ आउटफिट को कम बजट में तैयार कर सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Kiara Advani - फोटो : instagram
Kiara Advani: कियारा आडवाणी एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जो बेहद ही कम समय में अपनी मेहनत से लोगों के दिल पर राज कर रही हैं। कियारा की हर फिल्म को लोग काफी प्यार देते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म सत्यप्रेम की कथा रिलीज हुई थी, जिस पर लोगों ने काफी प्यार लुटाया। इस फिल्म में कियारा बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी एक्ट्रेस के हर लुक को लोगों ने पसंद किया। कियारा की एक्टिंग के अलावा लोगों को उनका फैशन काफी पसंद आता है।

जैसे-जैसे समय बदल रहा है, वैसे-वैसे महिलाओं का फैशन बदल रहा है। आज की महिलाएं और लड़कियां अभिनेत्रियों को देखकर उनके लुक्स को फॉलो करती हैं। लड़कियां स्टाइलिश दिखने के लिए कियारा के लुक्स को रीक्रिएट करती हैं। अगर आप भी कियारा आडवाणी की तरह स्टाइलिश और खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आप उनके कुछ आउटफिट को कम बजट में तैयार कर सकती हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Kiara Advani - फोटो : instagram
को-ऑर्ड सेट

अगर आप इस तरह के को-ऑर्ड सेट को बाजार से खरीदेंगी तो ये काफी महंगा पड़ेगा। ऐसे में आप चाहें तो अपनी पुरानी साड़ी से इसे तैयार कर सकती हैं। इसको बनवाने के लिए आपको बस किसी अच्छे टेलर की जरूरत पड़ेगी। 
विज्ञापन

3 of 7
Kiara Advani - फोटो : instagram
कोर्सेट और ट्राउजर

बाजार से आप ऐसे ट्राउजर को आसानी से खरीद सकती हैं। ये ज्यादा महंगे नहीं आते बस आपको इसकी क्वालिटी का ध्यान रखना है। इसके साथ पहनने के लिए आप चाहें तो मैचिंग का टॉप खरीद सकती हैं। 

4 of 7
Kiara Advani - फोटो : instagram
शिफॉन साड़ी

ऐसी शिफॉन का साड़ी देखने में काफी प्यारी लगती है। इसके साथ आप चाहें तो क्रॉप टॉप भी पहन सकती हैं। क्रॉप टॉप के साथ ऐसी साड़ी प्यारी लगती है। 
विज्ञापन

5 of 7
Kiara Advani - फोटो : instagram
ऑफ शोल्डर गाउन

इस तरह का ऑफ शोल्डर गाउन डेट नाइट के लिए काफी सही है। ऐसे गाउन को बनवाने के लिए आपको शिमर वाला कपड़ा चाहिए होगा। अपने शरीर के हिसाब के कपड़ा लेकर आप किसी अच्छे बुटीक पर सिलवा सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
Kiara Advani - फोटो : instagram
तैयार करें बॉस लेडी लुक

अगर आप चाहें तो वेल्वेट का कपड़ा लेकर ये आउटफिट तैयार करवा सकती हैं। ऐसा ब्लेजर और ट्राउजर देखने में काफी प्यारा लगता है। इसे कैरी करके आप बॉस लेडी दिखेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Kiara Advani - फोटो : instagram
टाइट पैंट और कोर्सेट

कियारा का ये आउटफिट काफी महंगा है लेकिन आप ऐसी स्किनी पैंट को बाजार से कम पैसे में भी खरीद सकती हैं। ऐसा कोर्सेट टॉप भी आपको बाजार में मिल जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें