कियारा आडवाणी हमेशा प्रशंसकों को अपने स्टाइलिश लुक से प्रभावित करती हैं। फिर वो चाहे उनकी काम के सिलसिले में आउटिंग हो या फिर रेड कार्पेट लुक। हर बार वो ऐसे कपड़ों के साथ सामने आती हैं कि बस सब देखते रह जाते हैं। कियारा की कपड़ों के मामले में पसंद बेहद शानदार होती है। फिर वो चाहे उनका एथलिजर सेट हो या फिर पारंपरिक परिधान। तो चलिए देखें मिस कियारा के उन कपड़ों का कलेक्शन जिसे हर लड़की पहनने की ख्वाहिश रखती है।