फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में भी कियारा आडवाणी ने दिखाया बोल्ड लुक, ग्लैमरस तस्वीरों में दिखा रहीं जलवे

Sun, 29 Mar 2020 03:46 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : instagram
कियारा आडवाणी हर दिन बेहद स्टालिश होती जा रही हैं। फिल्म कबीर सिंह के बाद उनकी फैन फालोइंग में तेजी से इजाफा हुआ है। हो भी क्यों न? एक्टिंग के साथ ही उनका स्टाइल सेंस भी तो लाजवाब होता जा रहा है। कैजुअल आउटिंग हो या रेड कार्पेट, हर जगह लोग कियारा की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखते हैं। कियारा बॉलीवुड की फैशनइस्टा बनती जा रही हैं। इस बात का सबूत है उनकी ये तस्वीरें जो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : instagram
दरअसल, एक सप्ताह पहले ही कियारा ने मैगजीन के लिए कराए फोटोशूट की तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो बेहद हॉट लग रही हैं। कॉस्मोपोलिटन मैगजीन के कवर फोटो पर कियारा छाई हुई हैं। इस तस्वीर में कियारा ने नीले रंग की जींस का जंपर पहन रखा है। जिसकी नेकलाइन बेली बटन तक खुली है। साथ में कमर पर लगी बेल्ट इस लुक कांप्लिमेंट दे रही है। इस जंपसूट में उनकी स्टाइल कैजुअल के साथ ही बोल्ड लग रही है। वहीं उनका क्यूट फेस बेहद खूबसूरत लग रहा है। इस तस्वीर को देख किसी की भी निगाहें ठहर जाएंगी।



 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : instagram
कियारा ने एक और तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें वो ब्राउन रंग के पैंट के साथ बिकनी टॉप पहने नजर आ रही हैं। वहीं कंधे पर कियारा ने मैचिंग का लेदर जैकेट डाल रखा है। जिसका बोल्ड लेपर्ड प्रिंट इसे पॉवर ड्रेसिंग दे रहा है। साथ में न्यूड हील्स के साथ लुक को पूरा किया गया है।


 

4 of 5
- फोटो : PTI
कियारा ने इस लुक को बड़े हूप ईयररिंग्स और खुले लाइट वेवी हेयर के साथ पूरा किया है। जिसे देख हम कंफ्यूज हैं कि ये मैगजीन के कवर का फोटोशूट है या फिर नहीं। लेकिन जो भी हो कियारा की ये तस्वीर बेहद ग्लैमरस है और कियारा का ये लुक भी बेहद खास है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
बता दें कि कियारा ने कुछ दिनों पहले डब्बू रत्नानी के कैलेंडर के लिए टॉपलेस फोटोशूट करवाया था। जिसकी तस्वीर को लेकर इंटरनेट पर बहुत सारे मीम्स बने थे। वहीं इस महीने कियारा की वेब सीरीज गिल्टी रिलीज हुई थी। जिसमें उनके अभिनय की लोग तारीफ कर रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें