फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2022: जब एक ही कपड़े को तीन हसीनाओं ने पहन दिखाया ग्लैमरस अंदाज

Thu, 08 Dec 2022 05:56 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
rakul preet singh - फोटो : instagram
एक्ट्रेसेज अपने स्टाइल के साथ समझौता नहीं करना चाहती हैं। कपड़ों से लेकर ज्वैलरी, एक्सेसरीज, फुटवियर हर चीज का पूरा ख्याल रखती हैं। बात अगर स्टाइल की करें तो ब्लैक ड्रेस कभी भी फेल नहीं होती। ये बात इन हसीनाओं से बेहतर कौन जानता है। लेकिन फैशन के मामले में हमेशा एक्सपेरिमेंट करने वाली इन हसीनाओं ने इस बार ब्लैक ड्रेस नहीं ब्लैक जंपसूट को अपना खास आउटफिट चुना है। तभी तो एक दो नहीं बल्कि तीन एक्ट्रेस ब्लैक जंपसूट को पहन नजर आ चुकी हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
esha gupta - फोटो : instagram
दरअसल, डिजाइनर नादिन मेराबी के कलेक्शन का ब्लैक लैस जंपसूट इन हसीनाओं को खूब पसंद आया। न्यूड लाइनिंग और लैस डिटेलिंग के साथ इस जंपसूट पर सिकुइन वर्क का काम है। जिसके साथ चौड़ी सी लेदर बेल्ट को पेयर किया गया है। फुल स्लीव, राउंड नेकलाइन वाला ये जंपसूट चिक और स्टाइलिश दिखने के साथ ही बेहद ग्लैमरस और बोल्ड दिखता है। जिसे हिना खान, रकुल प्रीत सिंह और कियारा आडवाणी पहने दिखीं। 
हालांकि बता दें कि ब्लैक लैस डिटेलिंग का ये जंपसूट सबसे पहले ईशा गुप्ता पहने दिखी थीं। अवॉर्ड शो में शामिल होने के लिए ईशा गुप्ता ने इस ब्लैक लैस वाली डिजाइन के जंपसूट को चुना था। 
विज्ञापन

3 of 6
kiara advani - फोटो : instagram
कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी अपने एलिगेंट लुक से हर ड्रेस को क्लासी बना देती हैं। ब्लैक लैस जंपसूट को कियारा ने कमर पर बेल्ट के साथ पेयर किया। जबकि गोल्डन फंकी हूप्स ईयररिंग को इस जंपसूट के साथ मैच किया था। वहीं बात करें मेकअप की तो मिनिमम ग्लैमरस लुक के लिए कोहल ब्राउन आईज, ग्लॉसी न्यूड पिंक शेड लिपस्टिक और अच्छी तरह कॉन्टूयिरंग किए गए चिक्स काफी खूबसूरत दिख रहे हैं। वहीं बालों को वेवी कर्ली सेंटर पार्टीशन किया गया है। 

4 of 6
rakul preet singh - फोटो : instagram
रकुल प्रीत सिंह
रकुल प्रीत सिंह ने इस ब्लैक जंपसूट को जो नादिन मेराबी के कलेक्शन से लिया गया था। रकुल प्रीत सिंह इसमे रेट्रो लुक में तैयार हुई हैं। स्लीक पोनीटेल के साथ सुर्ख लाल लिपस्टिक और ईयररिंग्स को जंपसूट के साथ स्टाइल किया गया है। जिसमे रकुल हमेशा की तरह ही गॉर्जियस दिख रही हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
hina khan - फोटो : instagram
हिना खान
टीवी से फिल्मों का रुख कर चुकी हिना खान फैशन और स्टाइल के मामले में बाकी एक्ट्रेस से काफी आगे हैं। एथिनिक से लेकर ग्लैमरस कपड़ों को काफी खूबसूरती से पहने दिखती हैं। इसलिए ब्लैक लैस वाले जंपसूट में भी उनका खास अंदाज ही देखने को मिला। शार्टे वेट हेयर लुक के साथ ये जंपसूट बेहद खूबसूरत लग रहा था। न्यूड लिपस्टिक और कोहल आईज के साथ ईयररिंग्स की डिजाइन की हिना खान को बाकी एक्ट्रेस से अलग लुक दे रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
esha gupta - फोटो : instagram
ईशा गुप्ता
ईशा गुप्ता ने साल 2018 में इस ब्लैक लैस जंपसूट को पहना था। जिसमे वो काफी गॉर्जियस दिख ऱही थीं। सॉफ्ट कर्ली मेसी बालों के साथ स्टड ईयररिंग्स और वाइड लेग पैंट डिजाइन का ये जंपसूट पहना था। जिसकी तस्वीरें फैशन डिजाइनर के सोशल मीडिया पेज पर शेयर की गई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें