त्योंहारों का सीजन हो या फिर शादियों का, एथिनिक वियर को पहनने का इससे अच्छा दूसरा मौका नहीं मिलता। ऐसे में बॉलीवुड की हसीनाएं कैसे पीछे रह सकती हैं। इनको भी जैसे ही मौका मिलता है खूबसूरत भारतीय लिबास में अपना जलवा जरूर दिखाती हैं। इंडियन वियर की बात हो और लाल रंग ना याद आए, लाल रंग के खूबसूरत एथिनिक वियर में तो कटरीना कैफ से लेकर दीपिका पादुकोण और कियारा आडवाणी तक नजर आ चुकी हैं। जिन्हें देख लड़के क्या लड़कियों के दिल में भी वेडिंग रिंग बज चुकी है। तो चलिए देखें बॉलीवुड की बालाओं के खूबसूरत लाल रंग में लुक्स, जिन्हें देख कोई भी इनका फैन हो सकता है।