साड़ी ऐसा इंडियन वियर है। जिसे पहनकर ट्रेडिशनल और स्टाइलिश एक साथ दिखा जा सकता है। ये बात फिल्मी हसीनाएं अच्छी तरह से जानती हैं। तभी तो मौका अगर सिजलिंग और खूबसूरत दिखने का हो तो ये ब्लैक साड़ी को चुनती हैं। कियारा आडवाणी. वाणी कपूर, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, परिणिती चोपड़ा से लेकर माधुरी दीक्षित तक ब्लैक साड़ी में स्टाइल दिखा चुकी हैं। जिसमे उनका गॉर्जियस लुक फैंस को इंप्रेस कर लेता है। अगर आप भी ब्लैक साड़ी में अपने लिए आइडियल लुक की तलाश में हैं तो इन हसीनाओं के लुक को जरूर देखें।