फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान्हवी कपूर का लहंगा तो खुशी कपूर की टीशर्ट ने बटोरी सुर्खियां, जानें क्या है कारण

Tue, 29 Dec 2020 02:42 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
जान्हवी कपूर और खुशी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सितारों से जुड़ी बातें जानने के लिए सभी उत्साहित रहते हैं। फिर वो चाहे उनके रिलेशनशिप को लेकर हो या फिर कपड़े। इन दिनों श्रीदेवी की लाडली जान्हवी कपूर और खुशी कपूर दोनों ही चर्चा में है। हाल ही में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट हुईं खुशी कपूर की टीशर्ट हर किसी का ध्यान खींच रही थी।
विज्ञापन

2 of 6
janhvi kapoor khushi kapoor - फोटो : instagram
वैसे तो खुशी कपूर बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन पिछले दिनों उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक कर दिया है। जिसके बाद से ही उनकी फैन फॉलोइंग देखी जा सकती है। खुशी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। साथ ही अक्सर ही अपने तस्वीरें पोस्ट करती हैं। हाल ही में जब वो काम के सिलसिले में स्पॉट हुईं तो उनके कपड़ों में सुर्खियां बटोरी। दरअसल, जिस गुलाबी टीशर्ट को खुशी ने पहन रखा है। उसकी कीमत हजारों में है। 
विज्ञापन

3 of 6
khushi kapoor - फोटो : instagram fan page
खुशी ने इस आउटिंग के लिए काफी कैजुअल लुक का चुनाव किया था। जिसमें गुलाबी रंग की गुची की टीशर्ट और डिस्ट्रेस्ड जींस चुनी थी। वहीं इस जींस और टीशर्ट के साथ खुशी ने सफेद स्नीकर पहन रखे थे। मेसी बाल और नो मेकअप के साथ चेहरे पर मास्क लगाए खुशी की ये टीशर्ट काफी महंगी थी। 

4 of 6
khushi kapoor - फोटो : instagram @instabollywood
वेबसाइट के मुताबिक इस गुलाबी रंग की टीशर्टी की कीमत है करीब 950 यूएस डॉलर यानी की भारतीय रुपये के हिसाब से करीब 69 हजार 980 रुपये। जिसे सुन किसी का भी हैरान होना लाजिमी है। साधारण सी दिख रही ये टीशर्ट बहुत ही ज्यादा कीमती है। वहीं खुशी ने इन कपड़ों के साथ गुलाबी रंग का मैचिंग का पर्स भी ले रखा था। 
विज्ञापन

5 of 6
janhvi kapoor - फोटो : instagram
वहीं पिछले दिनों जान्हवी कपूर जो कि बॉलीवुड स्टार बन चुकी हैं। अपने सस्ते कपड़ों की वजह से सुर्खियों में थीं। जहां उन्होने एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए मात्र 8 सौ रुपये के कपड़े पहन रखे थे। हालांकि पिछले दिनों जान्हवी कपूर ने एक फोटोशूट के लिए नीले रंग का लहंगा पहन रखा था। जिसकी कीमत जरूर खास थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
janhvi kapoor - फोटो : instagram
जान्हवी इस नीले और गोल्डन रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। नीले रंग के सिंपल से लहंगे पर गोल्डन जरी के वर्क वाला ब्लाउज मैच किया गया था। जिसी नूडल्स स्ट्राईप इसे काफी ग्लैमरस बना रही थी। जिसे चुनरी को कंधे पर डाल जान्हवी काफी आकर्षक नजर आ रही थीं। बता दें कि डिजाइनर अर्पिता मेहता के डिजाइन किए इस लहंगे की कीमत करीब 78 हजार रुपये है। जो किसी भी मामले में कम नही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें