बॉलीवुड में दो फिल्मों से अपनी जगह बना चुकी जान्हवी कपूर तो स्टाइलिश हैं ही। वहीं उनकी बहन खुशी कपूर का स्टाइल भी काफी एलिगेंट होता है। यहां तक कि कई मौकों पर वो बहन जान्हवी पर स्टाइल के मामले में भारी पड़ती दिखती हैं। भले ही जान्हवी कपूर के महंगे फोटोशूट फैंस को पसंद आते हों लेकिन तस्वीरें तो खुशी कपूर की वायरल होती है। इस बार भी खुशी कपूर का ट्रेडिशनल लुक फैंस को दीवाना बना रहा है।