फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान्हवी कपूर से भी ज्यादा स्टाइलिश है बहन खुशी कपूर, बर्थडे पार्टी के लिए चुनी ये खास ड्रेस

Sat, 07 Nov 2020 06:31 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
khushi kapoor - फोटो : instagram
जान्हवी कपूर भले ही दो फिल्मों में काम कर चुकी हों। लेकिन स्टाइल के मामले में उनकी बहन खुशी कपूर भी कुछ कम नही है। एयरपोर्ट लुक हो या कैजुअल आउटिंग खुशी कपूर की तस्वीरें तेजी से वायरल होती है। जिसमें उनका स्टाइलिश लुक नजर आता है। वहीं जान्हवी कपूर अक्सर ही सिंपल कुर्ते में स्पॉट होती हैं। जिसे देख पता चलता है कि जान्हवी कपूर से ज्यादा छोटी बहन खुशी कपूर स्टाइलिश हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
khushi kapoor - फोटो : instagram
एक दिन पहले भी बर्थडे के सेलिब्रेशन के लिए तैयार खुशी कपूर की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें वो पाउडर ब्लू कलर की शार्ट ड्रेस में तैयार हैं। ऑफ शोल्डर ड्रेस जिस पर सैटिन पर वर्क किया गया है। वहीं इसकी रफल हेमलाइन इसे क्यूट लुक दे रही है। जबकि सैटिन फैब्रिक का वेस्ट पर लगा रिबन इसे बिल्कुल प्रिसेंज लुक दे रहा है। खुशी ने इस ड्रेस के साथ पर्ल नेकपीस चुना है। जबकि मिनिमम मेकअप के साथ खुशी का लुक परफेक्ट बर्थडे गर्ल का दिख रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
khushi kapoor - फोटो : instagram
वहीं जान्हवी कपूर ने इस लेट नाइट बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए सिंपल सी व्हाइट कलर की ड्रेस चुनी थी। जिसके साथ वो नो मेकअप लुक में नजर आ रही हैं। दरअसल, खुशी के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

4 of 5
Khushi Kapoor - फोटो : social media
बता दें कि खुशी कपूर काफी स्टाइलिश हैं। और उनका स्टाइल स्टेटमेंट एथिनिक से लेकर कैजुअल कपड़ों में साफ नजर आता है। फिर वो चाहे उनका एयरपोर्ट लुक हो या फिर किसी इवेंट का लुक।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
वैसे बता दें कि जान्हवी कपूर की पिछले दिनों फिल्म कारगिल गर्ल रिलीज हुई थी। वहीं वो करन जौहर की फिल्म तख्त में भी काम कर रही हैं। जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, करीना कपूर और विकी कौशल जैसे सितारे भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें