फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूबसूरती के मामले में कम नहीं जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर, देखें स्टाइलिश लुक की तस्वीरें

Wed, 20 May 2020 06:38 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
khushi kapoor - फोटो : instagram
जान्हवी कपूर अपने स्टाइल और फैशन से फैंस के दिलों में जगह बनाने में कामयाब हुई हैं। दिनोंदिन उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है। लेकिन उनकी बहन खुशी कपूर भी स्टाइल के मामले में कुछ कम नहीं है। लॉकडाउन में विदेश से अपने घर लौटी खुशी अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी बहन जान्हवी कपूर के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। लेकिन पिछले दिनों अपनी तुलना बहन और मां श्रीदेवी से किए जाने के दुख को साझा करने के बाद वो काफी सुर्खियों में छाई हुईं थीं। ऐसे में हम लेकर आएं हैं खुशी कपूर की स्टाइलिश तस्वीरें जिसमें वो किसी फैशनिस्टा से कम नहीं लग रही हैं।


 
विज्ञापन

2 of 5
khushi kapoor - फोटो : instagram
खुशी भले ही 19 साल की हों लेकिन उनकी स्टाइलिश तस्वीरें इस बात की गवाह हैं कि वो कम उम्र में भी फैशन के साथ कदमताल मिलाती हैं। ऑलिव ग्रीन रंग के इस शानदार ड्रेस में तैयार खुशी किसी डीवा से कम नहीं लग रही हैं। इस लुक को खुशी ने चोकर नेकपीस के साथ पूरा किया है। जिसमें उनका लुक गजब ढा रहा है।

 
विज्ञापन

3 of 5
जान्हवी कपूर और खुशी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं लॉकडाउन में घर पर वक्त बिता रहीं खुशी बहन जान्हवी के साथ अक्सर ही तस्वीरें शेयर करती हैं। जिसमें वो बिना मेकअप के भी गजब की खूबसूरत दिखती हैं। 


 

4 of 5
khushi kapoor
बात करें उनके ट्रेडिशनल लुक की तो उन्हें पता है कि भारी भरकम लहंगे को भी कूल तरह से कैसे कैरी किया जा सकता है। तभी तो इस लहंगे के साथ उनका सफेद रंग का शूज अलग ही लुक दे रहा है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
khushi kapoor - फोटो : instagram
बता दे कि जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के घर की सहायिका को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। लेकिन फिलहाल दोनों बहनें ठीक-ठाक हैं और उनकी सोसाइटी में हड़कंप मचा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें