फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर कटरीना ने पहन ली इतनी महंगी ड्रेस, अवॉर्ड शो में पहने आउटफिट को भी मात देती है कीमत

Sun, 08 Mar 2020 04:26 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
katrina kaif - फोटो : instagram
कटरीना कैफ एक से बढ़कर एक स्टाइलिश अवतार में नजर आती हैं। फिर वो चाहे अवॉर्ड फंक्शन हो या फिर कोई इवेंट। हर बार उनका लुक शानदार होता है। इसके साथ ही इन कपड़ों की कीमत भी बहुत ही खास होती है। पिछले दिनों अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची कटरीना सफेद रंग के आउटफिट में पहुंची थीं। जिसकी कीमत सुन हर कोई हैरान था। एक बार फिर उनकी ड्रेस सुर्खियों में हैं। दरअसल, फिल्म सूर्यवंशी के ट्रेलर लांच पर ऑरेंज रंग की ड्रेस में पहुंची कटरीना की ड्रेस की कीमत बेहद खास है।



 
विज्ञापन

2 of 4
katrina kaif - फोटो : instagram
कटरीना ने सूर्यवंशी के ट्रेलर लांच पर ऑरेंज रंग की बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी। जिसमें रश्ड लाइनें बनीं हुई है। स्लीवलेस ड्रेस में कटरीना की परफेक्ट फिगर साफ नजर आ रही है। बात करें मेकअप की तो हमेशा की तरह मिनिमल मेकअप में वो गजब ढा रहीं हैं।


 
विज्ञापन

3 of 4
कटरीना कैफ - फोटो : Social media
वहीं इस ड्रेस के साथ छोटे सिल्वर हूप ईयररिंग, न्यूड स्ट्रैपी सैंडिल और ग्लॉसी लिप्स में कटरीना कमाल लग रही हैं। कटरीना के इस ग्लैमरस लुक के पीछे रही खास ड्रेस की कीमत भी बेहद खास थी। एक वेबसाइट के मुताबिक इस ड्रेस की कीमत करीब 2,02,456 रुपये है। 



 
विज्ञापन

4 of 4
katrina kaif - फोटो : instagram
कटरीना इसके पहले भी अपनी महंगी ड्रेस को लेकर चर्चाओं में थीं। दरअसल, फेमिना ब्यूटी अवॉर्ड शो के लिए रेड कार्पेट पर पहुंची कटरीना ने करीब 1 लाख 93 हजार की ड्रेस पहनी थी।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें