फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरीना कैफ से लेकर कृति सेनन तक को भाया रेट्रो लुक, काले पोल्का डॉट में आईं नजर

Wed, 29 Jan 2020 02:29 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : insatgram
ये साल सबसे ज्यादा ट्रेंड में पोल्का डॉट रहेंगे। दीपिका पादुकोण से लेकर करीना कपूर, सारा अली खान और बी टाउन की कई सारी डीवाज पोल्का डॉट के रेट्रो लुक में नजर आ चुकी हैं। एक बार फिर बॉलीवुड का रेट्रो प्रेम जाहिर हो गया है। अबकी बार बॉलीवुड की क्वीन कटरीना कैफ और कृति सेनन इस लुक में नजर आईं हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : insatgram
कटरीना कैफ शहर में अपने रेट्रो लुक में नजर आई हैं। बीइंग ह्यूमन के कार्यक्रम में पहुंची कटरीना कैफ ने काले रंग का शर्ट पहन रखा था। जिस पर सफेद पोल्का डॉट बने हुए थे। जिसमें पेट के पास नॉट बनी हुई थी। पोल्का डॉट वाले इस शर्ट को लेदर की पीली स्कर्ट के साथ मैच किया गया था। 

 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : insatgram
कटरीना के इस लुक की बात करें तो डिंपल कपाड़िया ने फिल्म बॉबी में ऐसा ही ड्रेस पहना था। कटरीना कैफ ने इस आउटफिट के साथ मिनिमल मेकअप किया है। साथ ही साफ्ट कर्ल और बड़े हूप ईयरिंग्स में कटरीना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।


 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : insatgram
वहीं कृति सेनन ने काले रंग की शार्ट ड्रेस पहन रखी थी। जिसमें सफेद पोल्का डॉट बने हुए थे। इस ड्रेस के साथ गले में स्कार्फ बांधे कृति का लुक शानदार दिख रहा है। कमर में सफेद बेल्ट और नियॉन रंग के हील्स में कृति का लुक बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। पीले रंग के शेड्स के साथ कृति ने इस लुक को पूरा किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें