घर छोटा हो या बड़ा हर किसी को प्यारा होता है। लोग अपने सपने के घर को बड़े ही प्यार से सजाते हैं। लेकिन बात जब बॉलीवुड के सितारों के घर की आती है तो इनकी तरह ही इनके घर भी खास होते हैं। इन सितारों के घर का छोटा से छोटा कोना भी बेहद खूबसूरत होता है। लेकिन आम लोगों के लिए ये मुमकिन नहीं है कि शाहरुख खान या कटरीना कैफ के घर को अंदर से देख सकें। लेकिन क्वारंटाइन के इस समय में सब घर के अंदर समय बिता रहें हैं। ऐसे में अपने फैंस के लिए आलिया भट्ट से लेकर कटरीना कैफ तक जो भी तस्वीर शेयर करती हैं वो इनके घर की होती है। जिसमें हमें इन सितारों के घऱ की अंदर की तस्वीरें भी देखने को मिल गईं। तो चलिए देखें किन सितारों के घर का कौन सा हिस्सा इन तस्वीरों में नजर आया।