isabelle kaif
- फोटो : instagram
सैलून विजिट के लिए पहुंची इसाबेल ने स्काई ब्लू कलर की डेनिम जींस पहन रखी थी। हाई वेस्ट जींस के साथ सफेद रंग के राउंड नेक और हाफ स्लीव क्रॉप टॉप में इसाबेल का लुक काफी इंप्रेसिव था। वहीं उनकी जींस और टॉप का कॉम्बिनेशन भी बिल्कुल परफेक्ट दिख रहा था। जिसे इसाबेल ने चमकीले सिल्वर स्नीकर के साथ मैच किया था। मुंह पर मास्क लगाए इसाबेल स्लीक पोनीटेल में भी काफी खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं उनके इस कैजुअल लुक को फैंस भी खासा पसंद कर रहे हैं। वैसे ये पहला मौका नही है जब इसाबेल का स्टाइलिश लुक फैंस को इंप्रेस कर गया।