फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन: कटरीना कैफ के इन ब्लाउज डिजाइन को करें कॉपी, मिलेगा परफेक्ट लुक

Sun, 24 Apr 2022 11:51 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कटरीना कैफ - फोटो : instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ अपनी खूबसूरती के साथ ही फैशन सेंस के मामले में भी काफी अलग है। ग्लैमरस लुक हो या फिर ट्रेडिशनल लुक। हर आउटफिट को कटरीना बड़े ही एलिगेंस के साथ पहनती हैं। शार्ट ड्रेस से लेकर बोल्ड नेकलाइन में तो फैंस उनके दीवाने हैं। वहीं उनका देसी लुक भी हर किसी को क्रेजी बना देता है। वहीं कटरीना की फीमेल फैंस उनके लुक को कॉपी कर सकती है। साड़ी हो या फिर लहंगा देसी लुक के साथ उनके ब्लाउज के डिजाइन भी काफी हटके होते हैं। आगे की स्लाइड में देखें कटरीना के ब्लाउज डिजाइन
विज्ञापन

2 of 6
कैटरीना कैफ पारंपरिक लुक - फोटो : instagram/katrinakaif
प्लजिंग वी नेकलाइन इन दिनों काफी ज्यादा ट्रेंड में है। जिसे आप कटरीना कैफ की तरह ब्लाउज में बनवा सकती हैं। लहंगे से लेकर साड़ी के लिए हैवी फैब्रिक के ब्लाउज में वी नेकलाइन डिजाइन काफी खूबसूरत लगेगी। वहीं ये स्टाइलिश लुक भी देगी। जिसे आप शियर फैब्रिक की चुनरी या फिर साड़ी के साथ मैच कर और भी ज्यादा परफेक्ट लुक पा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
katrina kaif - फोटो : instagram/katrinakaif
फुल स्लीव ब्लाउज
अगर आप स्लीव के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं लेकिन सेफ रहकर, तो कटरीना कैफ का ये फुल स्लीव ब्लाउज ट्राई कर सकती हैं। फ्लोरल प्रिंट की रेगुलर साड़ी के साथ फुल स्लीव और जूल नेकलाइन के ब्लाउज के साथ आप स्टाइलिश टच दे सकती हैं। कटरीना कैफ की तरह ही ये काफी क्लासी लुक लगेगा। 

4 of 6
कैटरीना कैफ पारंपरिक लुक - फोटो : instagram/katrinakaif
प्लेन ब्लाउज
किसी भी फ्लोरल या फिर लहरिया प्रिंट की साड़ी, लहंगे के साथ आप प्लेन फैब्रिक का ब्लाउज चुनें। कटरीना कैफ ने फ्लोरल प्रिंट के लहंगे और चुनरी के साथ प्लेन ब्लाउज चुना है। जो उनके पूरे लुक को बैलेंस कर रहा है। आप भी इस तरह के ब्लाउज की मदद से पूरे लुक को परफेक्ट बना सकते हैं। जो कि बैलेंस लगेगा और आंखों को सुकून देगा। 
विज्ञापन

5 of 6
katrina kaif - फोटो : instagram
ब्लैक कलर के ब्लाउज के साथ आप कई रंग के साड़ी और स्कर्ट को मैच कर सकती हैं। कटरीना ने हैवी एंब्रायडरी लहंगे के साथ प्लेन शार्ट स्लीवलेस डिजाइन का ब्लाउज चुना है। इस तरह आप भी स्मार्टली ब्लैक स्लीवलेस ब्लाउज के साथ कई आउटफिट को मैच कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कटरीना कैफ साड़ी कलेक्शन - फोटो : instagram/katrinakaif
हैवी वर्क वाला ब्लाउज 
कटरीना कैफ ने पिंक कलर की प्लेन सी साड़ी के साथ हैवी वर्क का ब्लाउज चुना है। गोल्डन और व्हाइट शेड के एंब्रायडरी के साथ सिंपल साड़ी को मैच किया गया है। इस तरह से आप भी हैवी वर्क के ब्लाउज के साथ प्लेन सिंपल सी साड़ी को मैच कर क्लासिक लुक पा सकती हैं। ये काफी स्टाइलिश और खूबसूरत लगता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें