फिल्म डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने अपने बर्थडे की पार्टी रखी थी। जिसमें तमाम बॉलीवुड के सितारे नजर आएं। बर्थडे पार्टी में सलमान खान, कटरीना कैफ उनकी बहन इजाबेल, सुनिल ग्रोवर, दिशा पटानी और जैकी श्रॉफ समेत कई दिग्गज हस्तियां नजर आए। पार्टी के दैरान सभी सितारे अपने-अपने अंदाज में पोज देते दिखाई दिए लेकिन इस मौके पर सबका ध्यान कटरीना और उनकी बहन इजाबेल की तरफ खींचा।