फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करिश्मा, आलिया या कटरीना कैफ, रेनबो ड्रेस में किसने मारी बाजी, तस्वीरें देख खुद ही जान जाएंगे

Fri, 28 May 2021 01:18 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
fashion faceoff - फोटो : social media
बॉलीवुड की हसीनाएं फैशन और स्टाइल के मामले में हमेशा ही खुद को एक कदम आगे रखना चाहती हैं। लेकिन कई बार ऐसे मौके आते हैं जब इनका लुक लगभग एक सा नजर आता है। ऐसे में फैंस को भी कंपेयर करने का मौका मिल जाता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब अलग-अलग मौकों पर कटरीना कैफ, आलिया भट्ट और करिश्मा कपूर की ड्रेस एक दूसरे से काफी मिलती-जुलती हुई नजर आईं। तो तस्वीरें देख आप खुद ही तय करिए कि किसका लुक है ज्यादा जबरदस्त।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
rainbow dress - फोटो : social media
कटरीना कैफ 
एक इवेंट में पहुंची कटरीना कैफ ने रेनबो स्टाइल की ये कलरफुल ड्रेस पहनी थी। जिसमे उनका लुक कूल एंड चिक एक साथ नजर आ रहा था। वहीं ये ग्लैमरस बाला अपनी अदाओं से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रही थी। कटरीना ने ब्लैक कलर के कोल्ड शोल्डर टॉप के साथ मल्टीकलर की प्लीटेड स्कर्ट पहनी थी। जिसे उन्होंने काले रंग की स्ट्रैपी हील्स के साथ मैच किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
आलिया भट्ट
वहीं दूसरी तरफ क्यूट आलिया भी रंग-बिरंगी ड्रेस में नजर आ चुकी हैं। जिसे देख आपको भी कॉलेज गोइंग गर्ल का फैशन याद आ जाएगा। स्लीवलेस मल्टीकलर स्ट्राईप वाली ये मैक्सी ड्रेस कॉलेज से लेकर ऑफिस गोइंग लड़कियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट दिख रही है। ऊपर से आलिया ने इसे अपने क्यूट स्टाइल से और भी ज्यादा शानदार बना दिया है। सफेद रंग की स्ट्रैपी हील्स और हल्के लाइट कर्ली बालों के साथ आलिया ने अपने लुक को कंप्लीट किया है। जबकि ब्रांज, पिंक चिक्स और पिंक लिपस्टिक उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम कर रहे हैं। 

4 of 5
karisma kapoor - फोटो : instagram
करिश्मा कपूर
चालीस की उम्र पार कर चुकीं करिश्मा कपूर अपने एलिगेंस से नई हीरोइनों को कड़ी टक्कर देती हैं। तभी तो उनका लुक किसी को भी इंप्रेस कर सकता है। हॉल्टर नेक और स्लीवलेस लुक के साथ इस ड्रेस पर कमर पर मैचिंग की बेल्ट लगी हुई है। वहीं स्कर्ट वाले हिस्से की प्लीटे़ड डिजाइन इसे खूबसूरत बना रही है। करिश्मा ने ये प्यारी सी रेनबो कलर ड्रेस को सफेद रंग के पम्प्स के साथ मैच किया है। वहीं डार्क लिपस्टिक का शेड और परफेक्ट विंग्ड आईलाइनर वाली आंखें करिश्मा के लुक को पूरा करने के लिए काफी दिख रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rainbow dress - फोटो : social media
तो अब आप इन तस्वीरों को देख खुद ही तय करिए कि किसका लुक ज्यादा खूबसूरत है। फिलहाल ये तीनों ही हसीनाएं इस रेनबो ड्रेस में कमाल की खूबसूरत नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें