फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth Salwar Suit: करवा चौथ पर दिखेंगी खूबसूरत, पहने लेटेस्ट डिजाइन के ये सलवार-सूट

Mon, 03 Oct 2022 03:30 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
aishwarya rai - फोटो : instagram
त्योहारों का सीजन चल रहा है। दशहरा और नवरात्रि के खत्म होने के बाद महिलाएं करवा चौथ की तैयारियों में लग जाएंगी। करवा चौथ का व्रत सुहागिन स्त्रियां पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करती हैं। और सजधज कर पूरे सोलह श्रृंगार कर तैयार होती हैं। जिससे महिलाओं में काफी उत्साह बना रहता है। अगर इस करवा चौथ आप किसी नए आउटफिट की तलाश में हैं तो सलवार कुर्ते को ट्राई कर सकती हैं। साड़ी और लहंगे के साथ इन दिनों कुर्ते भी काफी ट्रेंड में हैं। ऐश्वर्या राय से लेकर माधुरी दीक्षित के इन खूबसूरत कुर्तों को जरूर महिलाएं कॉपी करना चाहेंगी। आगे की स्लाइड में देखें ऐसे ही फिल्मी हसीनाओं के कुछ खूबसूरत डिजाइन के कुर्ते, जिन्हें जरूर आप रीक्रिएट करना चाहेंगी।
विज्ञापन

2 of 5
aishwarya rai - फोटो : `instagram
ऐश्वर्या राय इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जिसमे वो हर बार खूबसूरत कुर्तों को पहने दिख रही हैं। भले ही ऐश्वर्या राय का लुक ट्रोलर्स के निशाने पर हो। लेकिन बात जब ट्रेडिशनल वियर को कॉपी करने की आती हैं तो महिलाएं ऐश्वर्या राय के इस लुक को जरूर आजमाना चाहेंगी। गोल्डन एंब्रायडरी से भरे इस लांग अनारकली कुर्ते के साथ ऐश्वर्या ने प्लैन सिल्क फैब्रिक का दुपट्टा कैरी किया है। जो कि बेहद खूबसूरत लग रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
ऐश्वर्या राय - फोटो : insta
यहीं नहीं इस सिल्वर कलर के लांग कुर्ते को भी आप अपनी विश लिस्ट में शामिल कर सकती हैं। जिसे पहन ऐश्वर्या एक बार फिर फिल्म के प्रमोशन के लिए निकली थीं। हालांकि इस कुर्ते के साथ ऐश्वर्या का स्टाइल कुछ खास नही है। लेकिन आप चाहें तो इस तरह के कुर्ते को बालों में गजरा और हैवी ईयररिंग्स के साथ पेयर कर सकती हैं। 

4 of 5
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम
वैसे तो माधुरी दीक्षित आमतौर पर सबसे ज्यादा साड़ी और लहंगे में भी नजर आती हैं। लेकिन जब भी वो कुर्ते को कैरी करती हैं। गजब ही दिखती हैं। पिछले दिनों हैवी अनारकली डिजाइन के फ्लोरल प्रिंट कुर्ते में वो रेडी थीं। जिसमे उनका लुक खूबसूरत दिख रहा था। वहीं बिल्कुल हटके कलर को आप चाहें तो करवा चौथ की पूजा के लिए पहन सकती हैं। जिसके साथ माधुरी दीक्षित की तरह डार्क मरून लिपस्टिक लगाना ना भूलें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
madhuri dixit - फोटो : instagram
वहीं इस फ्रंट स्लिट वाले लांग अनारकली कुर्ते का कलर बेहद शानदार है। जिसे करवा चौथ की पूजा में आराम से पहना जा सकता है। साथ ही दिखने में भी काफी हैवी है। जिसे महिलाएं जरूर कॉपी करना चाहेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें