फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth Outfit Ideas: ट्रेडिशनल से लेकर मॉडर्न आउटफिट तक, जानिए इस करवा चौथ पर क्या पहन सकती हैं

Sun, 05 Oct 2025 10:34 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Karwa Chauth Outfit Ideas 2025: 10 अक्तूबर को इस बार करवा चौथ का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में अपना आउटफिट सिलेक्ट कर लें, ताकि आपका लुक दिखे सबसे खूबसूरत और अलग। 
विज्ञापन
1 of 7
Karwa Chauth Outfit Ideas: ट्रेडिशनल से लेकर मॉडर्न आउटफिट तक, जानिए इस करवा चौथ पर क्या पहन सकती हैं - फोटो : अमर उजाला
Karwa Chauth Outfit Ideas 2025: कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि हर वर्ष सुहागिनों के लिए बेहद खास होती है, क्योंकि इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं। इस बार करवा चौथ का पर्व 10 अक्तूबर 2025, शुक्रवार को मनाया जाएगा।

चांद का दीदार और छलनी से पति को देखने की ये परंपरा न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ी होती है, बल्कि साज-सज्जा और खूबसूरती के लिहाज से भी बेहद खास मानी जाती है। करवा चौथ का दिन सिर्फ व्रत और पूजा तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह दिन महिलाओं के लिए सजने-संवरने और नए पारंपरिक पहनावे में खुद को खास महसूस करने का भी होता है।

ऐसे में हर महिला के मन में ये सवाल जरूर उठता है कि करवा चौथ पर क्या पहनें? आइए जानते हैं इस खास दिन के लिए कौन से फैशन चॉइसेस आपको देंगे एक परंपरागत, लेकिन स्टाइलिश लुक।
विज्ञापन

2 of 7
शादी का लहंगा - फोटो : instagram
शादी का लहंगा

करवा चौथ के लिए सबसे अच्छा विकल्प शादी का लहंगा ही माना जाता है, क्योंकि इससे काफी यादें जुड़ी होती हैं। ऐसे में अपने शादी के लहंगे को करवा चौथ के मौके पर पहनें। आप चाहें तो इसे मॉर्डन ट्विस्ट के साथ भी कैरी कर सकती हैं। यानी कि इसके साथ क्रॉप टॉप या शर्ट पहनें। ज्वेलरी भी अलग अंदाज में कैरी करें। 
विज्ञापन

3 of 7
बनारसी सिल्क लहंगा - फोटो : instagram
बनारसी सिल्क लहंगा

अगर शादी का लहंगा नहीं पहनना, लेकिन कुछ उसी तरीके से पहनना है तो ऐसा सिल्क का लहंगा करवा चौथ पर कैरी करें। सिल्क का लहंगा काफी आरामदायक होता है। इसलिए आप इसे बड़ी ही आसानी में कैरी कर सकती हैं। अगर कुछ अलग सा पेस्टल रंग का लहंगा पहनेंगी तो आपका लुक बाकियों से अलग दिखेगा। 

4 of 7
खूबसूरत सी बनारसी साड़ी - फोटो : Instagram
खूबसूरत सी बनारसी साड़ी

लहंगा पहनने का मन नहीं है तो बनारसी सिल्क फैब्रिक की साड़ी को करवा चौथ के लिए चुने। इसके साथ मैचिंग का ब्लाउज पहनते हुए गले में मैचिंग ज्वेलरी पहनें। कानों में गोल्ड इयररिंग्स आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देंगे। इसके साथ हाथों में चूड़ियां अवश्य पहनें, क्योंकि वो सुहाग की भी निशानी होती है। 
विज्ञापन

5 of 7
ग्लैमरस लुक के लिए लहंगा साड़ी - फोटो : Instagram
ग्लैमरस लुक के लिए लहंगा साड़ी

अगर ग्लैमरस लुक पसंद है तो इस तरह की लहंगा साड़ी पहनकर भी आप अपना जलवा बिखेर सकती हैं। लहंगा साड़ी देखने में बेहद कमाल की लगती है। खासतौर पर अगर आप इस तरह कीी लहंगा साड़ी पहनेंगी तो आपके पति तो आपपर पूरी तरह से फिदा ही हो जाएंगे। 
विज्ञापन

6 of 7
इंडो वेस्टर्न - फोटो : instagram
इंडो वेस्टर्न

लहंगा साड़ी से हटकर कुछ कंफर्टेबल कैरी करना है तो इंडो वेस्टर्न से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता। ऐसे में ऐसा ही प्लाजो, क्रॉप और श्रग कैरी करें। इसे पहनकर आपका लुक काफी अलग दिखेगा। इसे पहनने के बाद आपको उलझन नहीं होगी, इसलिए ये अच्छा विकल्प है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अनारकली सूट - फोटो : instagram
अनारकली सूट

सूट पहनने का मन है तो अनारकली सूट का चयन करें। इसे खरीदते समय ध्यान रखें कि इसमें खूब ज्यादा घेर हो। कम घेर वाला लुक आपके लुक को अजीब बना देगा। ऐसे सूट के साथ बालों को कर्ल करके खुला रखें। हाथों में चूड़ियां और हल्का मेकअप आपका लुक पूरा करेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें