फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth Special Mandala Mehndi: करवा चौथ पर मंडला आर्ट मेहंदी से बढ़ेगी हाथ-पैर की खूबसूरती

Tue, 07 Oct 2025 12:38 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Karwa Chauth Special Mandala Mehndi Design: करवा चौथ पर महिलाएं अपने हाथों में खूबसूरत मेहंदी अवश्य लगाती हैं। ऐसे में हम आपको यहां मंडला आर्ट मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन्स दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
करवा चौथ के मौके पर हाथ से लेकर पैरों में लगाएं ऐसी मंडला आर्ट मेहंदी - फोटो : अमर उजाला
Karwa Chauth Special Mandala Mehndi Design:  करवा चौथ का त्योहार सिर्फ व्रत उपवास का नहीं, बल्की नारी सौंदर्य, प्रेम और परंपरा का प्रतीक भी होता है। इस दिन महिलाएं पूरे 16 श्रृंगार के साथ सज-संवर कर निर्जला व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूजा करती हैं। बात जब महिलाओं के 16 श्रृंगार की है तो मेहंदी का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है।

मेहंदी की बात करें तो इन दिनों पारंपरिक डिजाइनों के साथ-साथ मंडला आर्ट मेहंदी का ट्रेंड भी तेजी से बढ़ा है। ये डिजाइन अपने गोलाकार पैटर्न और संतुलित रूप के कारण बेहद आकर्षक और यूनिक लगती है। हाथ से लेकर पैरों तक मंडला आर्ट की बारीक और संतुलित आकृतियां आपके लुक को और भी खास बना देती हैं। अगर आप इस करवा चौथ कुछ अलग और एलीगेंट ट्राय करना चाहती हैं, तो मंडला मेहंदी डिजाइन जरूर लगाएं। यहां हम आपको इसकी खास डिजाइन्स दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
पहली डिजाइन - फोटो : instagram
पहली डिजाइन

मंडला आर्ट मेहंदी देखने में कमाल की लगती है। अगर आपको ये डिजाइन पसंद है तो पहली डिजाइन की तरह हथेली के बीचों-बीच गोलाकार डिजाइन बनातर उसमें शुभ चीजें बनाएं। एक हथेली पर मोर और दूसरी हथेली पर हाथी की झलक आप अपनी मेहंदी में दिखा सकती हैं। इसके साथ उंगलियों पर भी महीन मेहंदी लगाएं। 
विज्ञापन

3 of 7
दूसरी डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

पारंपरिक मंडला आर्ट मेहंदी आपको अगर अपने हाथों पर लगानी है तो ये बेहतर विकल्प है। इस मेहंदी के लिए आपको हथेली के बीचों-बीच गोलाकार डिजाइन बनानी है। छोटे से गोले से शुरूआत करके अपनी मेहंदी के आकार को लगातार बढ़ाएं। इसके साथ कलाई पर कुछ डिजाइन अवश्य बनाएं। 

4 of 7
तीसरी डिजाइन - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन

करवा चौथ के मौके पर मंडला आर्ट मेहंदी आप लगा रही हैं तो इसे अपने पति के नाम के साथ खास बनाएं। मेहंदी के बीच में आपको एक हथेली में अपने नाम का पहला अक्षर और दूसरी हथेली के बीच में अपने पति के नाम का पहला अक्षर लिखवाना है। वैसे तो अगर आप चाहें तो पूरा नाम भी लिखना सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
चौथी डिजाइन - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन

सिर्फ हाथ के आगे ही नहीं, पीछे की तरफ भी मंडला आर्ट मेहंदी देखने में कमाल की लगती है। अगर आपको भरे हाथ मेहंदी लगाना पसंद है तो मंडला आर्ट का टच देते हुए अपनी मेहंदी को ऐसे खास बनाएं। हाथ के पीछे कोहनी तक आप ऐसी डिजाइन लगा सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
पैरों की पहली डिजाइन - फोटो : instagram
पैरों की पहली डिजाइन

अब नजर डालते हैं पैरों पर लगने वाली मंडला आर्ट मेहंदी की डिजाइन पर तो मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन पैरों पर भी कमाल की लगती है। इसके साथ पंजे के बीच में मंडला आर्ट बनाएं। इसके साथ-साथ पैरों की उंगलियों में महीन-महीन डिजाइन बनाकर अपना लुक पूरा करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दूसरी डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

कुछ अलग सी डिजाइन तलाश कर रही हैं तो ये बेहतर विकल्प है। इस डिजाइन के साथ पैरों के बीच में आपको गोलाकार आकार में कुछ डिजाइन बनानी है। इस गोलाकार मंडला आर्ट को बनाने के बाद इसके आस-पास कुछ और न बनाएं। कुछ और एड करने से इसका लुक बिगड़ सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें