Quick Mehndi Designs for Karwa Chauth: त्योहार हो, शादी का मौका हो या करवा चौथ जैसा खास दिन, मेहंदी के बिना महिलाओं का श्रृंगार अक्सर अधूरा लगता है। हाथों पर लगी खूबसूरत मेहंदी न सिर्फ पारंपरिक लुक को खास बनाती है, बल्कि त्योहार की खुशियों को भी बढ़ा देती है। लेकिन कई बार घर के काम, ऑफिस की व्यस्तता और त्योहार की तैयारियों के बीच मेहंदी लगाने का समय ही नहीं मिल पाता। जब तक याद आता है, तब तक तैयार होने का वक्त करीब आ चुका होता है। ऐसे में घंटों बैठकर बारीक मेहंदी लगाना मुश्किल हो जाता है।
अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान और मिनिमल मेहंदी डिजाइन ऐसे हैं, जिन्हें थोड़ी प्रैक्टिस के साथ कम समय में बनाया जा सकता है। इनमें उंगलियों पर बेल, हथेली के बीच छोटा फूल, कलाई पर ब्रेसलेट पैटर्न और हथेली के एक कोने में मंडला डिजाइन शामिल हैं। इन डिजाइनों को बनाने के लिए बहुत ज्यादा अनुभव की जरूरत नहीं होती और ये हाथों को खूबसूरत, सलीकेदार लुक देते हैं।
सिंपल मेहंदी डिजाइन रोजमर्रा के त्योहारों से लेकर पारिवारिक कार्यक्रमों तक के लिए उपयुक्त हैं। अगर आपने अब तक मेहंदी नहीं लगाई है, तो अपनी पसंद के अनुसार इनमें से कोई डिजाइन चुन सकती हैं।