फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ 2026: करवा चौथ के लिए सिलवा लिया ब्लाउज? ये डिजाइन हल्की साड़ी को बना देंगे हैवी

Wed, 23 Sep 2026 04:47 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर महंगी या बेहद हैवी साड़ी पहनना जरूरी नहीं है। एक खूबसूरत ब्लाउज डिजाइन, सही ज्वेलरी और सलीके से किया गया मेकअप आपकी हल्की साड़ी को भी फेस्टिव और एलिगेंट बना सकता है। 
विज्ञापन
1 of 6
करवा चौथ ब्लाउज डिजाइन - फोटो : AI

Festive Blouse Design: करवा चौथ का त्योहार आते ही महिलाओं के बीच ट्रेडिशनल और स्टाइलिश आउटफिट्स को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ जाती है। अगर आपने इस बार हल्की या सिंपल साड़ी चुनी है और उसे थोड़ा रॉयल व फेस्टिव लुक देना चाहती हैं, तो ब्लाउज के डिजाइन पर खास ध्यान दें।

सही नेकलाइन, स्लीव्स, फैब्रिक और एम्बेलिशमेंट वाला ब्लाउज साधारण साड़ी को भी डिजाइनर लुक दे सकता है। खासकर करवा चौथ जैसे मौके पर हैवी वर्क, एलिगेंट स्लीव्स और ट्रेंडी बैक डिजाइन आपके पूरे लुक को और आकर्षक बना सकते हैं।

करवा चौथ पर महंगी या बेहद हैवी साड़ी पहनना जरूरी नहीं है। एक खूबसूरत ब्लाउज डिजाइन, सही ज्वेलरी और सलीके से किया गया मेकअप आपकी हल्की साड़ी को भी फेस्टिव और एलिगेंट बना सकता है। अपने साड़ी के रंग और फैब्रिक के हिसाब से ब्लाउज का डिजाइन चुनें और अपने करवा चौथ लुक को खास बनाएं।

विज्ञापन

2 of 6
करवा चौथ ब्लाउज डिजाइन - फोटो : AI

हैवी एम्ब्रॉयडरी ब्लाउज

हल्की साड़ी के साथ जरी, सीक्विन, मोती या थ्रेड वर्क वाला ब्लाउज खूबसूरत कॉन्ट्रास्ट बना सकता है। लाल, मैरून, गुलाबी या डीप ग्रीन जैसे फेस्टिव शेड्स करवा चौथ लुक के लिए खास तौर पर आकर्षक लगते हैं।

विज्ञापन

3 of 6
करवा चौथ ब्लाउज डिजाइन - फोटो : AI

डीप बैक डिजाइन

अगर आप ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न ट्विस्ट चाहती हैं, तो खूबसूरत डीप बैक ब्लाउज चुन सकती हैं। बैक पर डोरी, टैसल या एम्ब्रॉयडरी इसे और स्टाइलिश बना सकती है।

4 of 6
करवा चौथ ब्लाउज डिजाइन - फोटो : AI

एल्बो-लेंथ स्लीव्स

एल्बो-लेंथ या थ्री-फोर्थ स्लीव्स वाला ब्लाउज सिंपल साड़ी को भी क्लासी और रिच लुक दे सकता है। स्लीव्स पर लेस या हल्का वर्क इसे फेस्टिव टच देगा।

विज्ञापन

5 of 6
वेलवेट ब्लाउज डिजाइन - फोटो : Ai

वेलवेट ब्लाउज

सर्दियों के आसपास पड़ने वाले करवा चौथ सेलिब्रेशन के लिए वेलवेट ब्लाउज भी एक शानदार विकल्प हो सकता है। खासकर सिल्क या जॉर्जेट जैसी हल्की साड़ी के साथ इसका कॉन्ट्रास्ट काफी खूबसूरत दिखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करवा चौथ ब्लाउज डिजाइन - फोटो : AI

डिजाइनर बैक डिजाइन 

ब्लाउज का बैक साइड डिजाइन आपके साड़ी लुक को अधिक आकर्षक, मार्डन और रिच लुक दे सकता है। डीप वी नेकलाइन, बटरफ्लाई डिजाइन, कट-आउट बैकलेस ब्लाउज़ डिज़ाइन या ट्राइएंगल कट-आउट डिजाइन के ब्लाउज भी बनवा सकती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें