Skin Care Routine Before Karwa Chauth: करवा चौथ 29 अक्तूबर 2026 को मनाया जाएगा। करवा चौथ का त्योहार नजदीक आते ही महिलाएं आउटफिट, ज्वेलरी और मेकअप की तैयारी शुरू कर देती हैं। वहीं सुहागिनों के इस सबसे पर्व पर खूबसूरत दिखने के लिए ब्यूटी पार्लर जाती हैं, कई तरह के महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट और मेकअप आदि अपनाती हैं।
लेकिन अगर आप चाहती हैं कि त्योहार के दिन मेकअप के बिना भी त्वचा ग्लो करे या पार्लर जाने की जरूरत ही न पड़े तो सिर्फ एक-दो दिन पहले स्किन केयर शुरू करना काफी नहीं होगा। इसके लिए अभी से एक आसान और नियमित स्किनकेयर रूटीन अपनाना बेहतर है।
त्योहार से करीब एक महीने पहले त्वचा की बुनियादी देखभाल पर ध्यान देना शुरू किया जा सकता है। चेहरे को साफ रखना, त्वचा की जरूरत के अनुसार मॉइस्चराइजर लगाना और दिन में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना इस रूटीन का हिस्सा होना चाहिए। इसके साथ पर्याप्त नींद, संतुलित आहार और पर्याप्त पानी पीना भी त्वचा की ओवरआल हेल्थ के लिए महत्वपूर्ण है।
हालांकि हर व्यक्ति की स्किन टाइप और समस्या अलग होती है। इसलिए सोशल मीडिया पर वायरल किसी भी नुस्खे को सीधे चेहरे पर लगाने के बजाय अपनी त्वचा के अनुसार उत्पाद चुनना बेहतर है। नए स्किन केयर प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट भी किया जा सकता है।
अगर इस करवा चौथ आप चाहती हैं कि आपकी त्वचा स्वस्थ, साफ और प्राकृतिक तौर पर फ्रेश नजर आए, तो आखिरी समय का इंतजार न करें। आज से ही एक आसान और नियमित स्किन केयर रूटीन अपना लें।