फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ के मौके पर इन अभिनेत्रियों की तरह हो तैयार, देखकर घरवाले भी नजर उतारेंगे

Sun, 28 Sep 2025 10:46 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Karwa Chauth Look Ideas 2025: अगर आप भी इस करवा चौथ 2025 पर कुछ खास और ग्लैमरस दिखना चाहती हैं, तो बॉलीवुड की इन लोकप्रिय अभिनेत्रियों से इंस्पिरेशन ले सकती हैं
विज्ञापन
1 of 6
करवा चौथ के मौके पर इन अभिनेत्रियों की तरह हो तैयार - फोटो : instagram
Karwa Chauth Look Ideas 2025: इस साल करवा चौथ 2025 इस बार 10 अक्तूबर को मनाया जाएगा, ऐसे में महिलाओं ने इसकी तैयारी शुरू कर ली है। ये दिन हर विवाहित महिला के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि इस दिन वो सज-संवर कर पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखती है। इस मौके पर पारंपरिक अंदाज में खुद को सजाना न केवल परंपरा का हिस्सा है, बल्कि अपनी सुंदरता को खास अंदाज में पेश करने का मौका भी।

अगर आप भी इस बार कुछ अलग, खास और ग्लैमरस दिखना चाहती हैं, तो बॉलीवुड की कुछ मशहूर अभिनेत्रियों से फैशन इंस्पिरेशन ले सकती हैं। चाहे बात हो प्रियंका चोपड़ा के ट्रेडिशनल फ्यूजन लुक की या अदिति राव हैदरी की रॉयल एथनिक स्टाइल की,  इनका अंदाज़ हर मौके पर खास होता है।

यहां हम आपको पांच ऐसी अभिनेत्रियों के करवा चौथ लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें देखकर आप भी अपने लिए परफेक्ट लुक चुन सकती हैं। इन टिप्स की मदद से इस करवा चौथ पर आप भी घर में सबकी नजरों का केंद्र बन सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
यामी गौतम - फोटो : instagram
यामी गौतम

हरे रंग की बनारसी सिल्क की साड़ी आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगी। हरे रंग की बनारसी सिल्क की साड़ी के साथ अपने बालों को खुला रखें। इसके साथ-साथ मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र अवश्य ही पहनें। इसी से आपका लुक पूरा होगा। अगर कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो हरी साड़ी के साथ आप लाल रंग का ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
कृति खरबंदा - फोटो : instagram
कृति खरबंदा 

यदि आप कुछ हैवी आउटफिट कैरी करना नहीं चाहती हैं तो ऐसी प्लेन सिल्क की साड़ी पहनें। इस साड़ी के साथ अपनी शादी की चुनरी कैरी करें। ये देखने में अच्छा लगेगा। इससे आपकी खूबसूरती में चार चांद लग जाएंगे। इसके साथ गले में गोल्ड चोकर पहनें। इसी से आपके लुक देखने में अच्छा लगेगा। 

4 of 6
अदिति राव हैदरी - फोटो : instagram
अदिति राव हैदरी

लाल रंग सुहाग की निशानी है। इसलिए आप करवा चौथ के मौके पर ऐसी लाल साड़ी पहनें। ये साड़ी एकदम सिंपल है। ऐसे में इसके साथ अपना मेकअप थोड़ा अच्छा रखें। स्लीवलेस ब्लाउज के साथ आपकी खूबसूरती कई गुना बढ़ जाएगी। बालों में जूड़ा बनाकर चाहें तो गजरा लगाएं। ये गजरा आपकी खूबसूरती को बढ़ा देगा। 
विज्ञापन

5 of 6
शिल्पा शेट्टी - फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी का करवा चौथ लुक हमेशा से ट्रेंडिंग ही रहता है। ऐसे में आप उनके लुक्स से टिप्स ले सकती हैं। इस तरह की रफल डिजाइन साड़ी जब आप करवा चौथ के मौके पर पहनेंगी तो आपका लुक अच्छा दिखेगा। इसके साथ अपने बालों को हल्का कर्ल करके खुला रखें। इसके साथ मैचिंग चूड़ियां पहनें, ताकि आपका लुक पारंपरिक लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा

ग्लैमरस दिखना चाहती हैं तो ऐसी गुलाबी साड़ी पहनकर जलवा बिखेरें। इस तरह की साड़ी के साथ ग्लैमरस ब्लाउज पहनें। इसके साथ हाई बन बनाकर आप बाकियों से अलग दिख सकती हैं। गले में मल्टी लेयर चोकर और आंखों पर काला चश्मा पहनकर जब आप तैयार होंगी तो सबसे प्यारी और ग्लैमरस दिखेंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें