फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2021: करवा चौथ पर दिखना है खूबसूरत, तो अपने आउटफिट से मैच करें ये स्टाइलिश बैंगल्स

Sun, 24 Oct 2021 12:17 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
करवा चौथ 2021 चूड़ी डिजाइन - फोटो : instagram/kajalaggarwalofficial
सुहागिन महिलाओं का सबसे खास दिन करवा चौथ 24 अक्टूबर को है। महिलाएं इस खास पर्व का बेसब्री से इंतजार करती हैं। इस दिन अपने पति की लंबी उम्र की प्रार्थना करते हुए महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। वहीं सोलह श्रृंगार करके रात में चांद देख कर अपना व्रत खोलती हैं। सुहागिन महिलाओं के लिए सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व है। इसीलिए अधिकतर महिलाओं मे करवा चौथ की तैयारी भी शुरू कर दी होगी। अगर आप भी करवा चौथ को लेकर उत्साहित हैं और मेंहदी डिजाइन से लेकर कपड़े, चूंड़िया, ज्वेलरी, मेकअप आदि को लेकर तैयारियां कर रही हैं तो सबसे पहले आप ये जान लीजिए कि इन दिनों फैशन में क्या है। ज्यादातर महिलाएं अपनी साड़ी और लहंगे में तो वैरायटी तलाशती हैं लेकिन सोलह श्रृंगार में सबसे अहम चूड़ियों को लेकर अधिक चूजी नहीं होतीं। आपके महंगे से महंगे कपड़ों पर अगर ट्रेंडी चूड़ियों को न मैच किया जाये तो लुक में कमी रह जाती है। इसलिए अपने कपड़ों की मैचिंग की चूड़ियां लेने से पहले कुछ टिप्स हैं, जिनके बारे में जान लीजिए। इन आसान से टिप्स को फॉलो करके आप अपनी साड़ी या किसी भी एथनिक लुक के हिसाब से मैचिंग स्टाइलिश बैंगल्स का कर सकती है आसानी से चयन।
विज्ञापन

2 of 5
राजस्थानी चूड़ियां - फोटो : instagram/imouniroy
राजस्थानी चूड़ियां

राजस्थानी चूड़ियां इन दिनों फैशन में हैं। इस तरह की चूड़ियां शाही लुक देतीं हैं। करवा चौथ के मौके पर आप राजस्थानी चूड़ियों को अपने आउटफिट के साथ पेयर कर सकती हैं। राजस्थानी चूड़ियों की खास बात ये होती हैं कि इसका पूरा सेट आता है। ऐसे में अलग अलग चूड़ियों को मिलाकर सेट तैयार कराने की भी जरूरत नहीं पड़ती। ये वजन में हल्की तो होती ही है, आपका हाथ भी भरा भरा रहता है। 
विज्ञापन

3 of 5
रंग बिरंगी चूड़ियां - फोटो : instagram/saraalikhan95
रंग बिरंगी चूड़ियां

रंग बिरंगी चूड़ियां आप किसी भी साड़ी पर मैच कर सकते हैं। हर रंग की साड़ी पर इस तरह की चूड़ियां खूबसूरत लुक देतीं हैं। करवा चौथ पर रंग बिरंगी चूड़ियां आपके लुक को अधिक अट्रैक्टिव बना देंगी। वैसे तो बाजार में रंग बिरंगी चूड़ियों का सेट बना बनाया भी मिल जाता है। आप चाहें तो अपने पसंदीदा रंगों को मिलाकर भी चूड़ियों का सेट बनवा सकती हैं।

4 of 5
मेटल चूड़ियां - फोटो : instagram/dianapenty
शाइनिंग मेटल की चूड़ियां

इन दिनों मेटल चूड़ियां ज्यादातर लड़कियों की पहली पसंद बन गई है। मेटल चूड़ियां पहनना पसंद है तो इसे आप एथिनिक लुक या साड़ी के साथ भी पहन सकती हैं। आप गोल्डन या ब्लैक मेटल चूड़ियां पहन सकती हैं। इस तरह के बैंगल्स स्टाइलिश लुक देते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लाल चूड़ियां - फोटो : instagram/samantharuthprabhuoffl
लाल चूड़ियां

किसी भी सुहागन के लिए लाल चूड़ियों का अलग महत्व होता है। ज्यादातर महिलाएं करवा चौथ या किसी पूजा पाठ में लाल चूड़ियाँ पहनना पसंद करती हैं। लेकिन आप करवा चौथ पर सिंपल लाल चूड़ियां पहनने के बजाए इसमें अलग रंग की चूड़ी को जोड़ करते हैं। गोल्डन चूड़ियों के साथ भी सेट बना सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें