फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2019:सोनम कपूर की इन ट्रेंडी ईयररिंग्स को पहन बढ़ जाएगा आपके चेहरे का नूर

Thu, 17 Oct 2019 10:00 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : instagram
करवा चौथ या दिवाली हर त्योहार पर ड्रेस को लेकर तो महिलाएं बहुत जागरुक रहती है और एक से बढ़कर एक ट्रेंडी आउटफिट्स पहन कर तैयार होती है। लेकिन बात जब ज्वैलरी को लेकर आती हैं तो फिर वो बहुत ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं। लेकिन अगर इस करवा चौथ सबसे अलग और खूबसूरत नजर आना चाहती हैं तो सही ईयररिंग्स का चुनाव करें। ईयररिंग्स चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में अहम योगदान देती हैं। पिछले दिनों सोनम कपूर की स्टाइलिश ड्रेसेज के साथ ये ट्रेंडी ईयरिंग्स की भी बहुत चर्चा थी। तो क्यों न आप भी इन खूबसूरत ईयररिंग्स को पहनकर अपने चेहरे का नूर बढ़ाएं। आगे की स्लाइड में देखे सोनम कपूर की कुछ बेहद खूबसूरत ईयररिंग्स।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : instagram
सोनम कपूर की पहनी इस ईयररिंग्स की डिजाइन बेहद सुंदर है। हर तरह के आउटफिट्स के साथ मैच करने वाली ये ईयररिंग आप किसी भी अवसर पर पहन सकती हैं। साड़ी हो या अनारकली सूट, लहंगा हो या फिर शरारा हर तरह की ड्रेस पर आसानी से मैच हो जाने वाली इस ईयररिंग की डिजाइन और कलर दोनों बेहद सुंदर हैं।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : instagram
अगर आप फैशन को लेकर बहुत सजग रहती हैं तो ये ईयररिंग्स केवल आपके लिए है। किसी भी डार्क कलर के कपड़ों से मैच करके आप इस ज्वैलरी को पहन सकती हैं। साथ ही सोनम कपूर ने जो नेकपीस पहना है वो भी कमाल लग रहा है। केवल करवा चौथ ही नहीं बल्कि दिवाली या फिर किसी भी अवसर पर इस ईयररिंग्स से आपकी खूबसूरती पर चार चांद लग जाएगा। 

4 of 6
- फोटो : instagram
अगर आप ट्रेडिशनल ज्वैलरी ही पसंद करती हैं तो ये डिजाइन केवल आपके लिए है। गोल्डेन रंग के झुमके इस करवा चौथ पहन कर सबसे खूबसूरत और अलग तो आप दिखेंगी ही साथ ही आपके पति की नजर भी आप पर से नहीं हटेगी।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : instagram
कानों में पहनने के लिए कुछ नया और लेटेस्ट फैशन का खोज रहीं है तो ये डिजाइन बिल्कुल परफेक्ट है। करवा चौथ के साथ ही दिवाली पर भी आप इस तरह के झुमके ट्राई कर सकती हैं। किसी भी हल्की ड्रेस को आकर्षक बनाना है तो ये कान के झुमके आपका लुक पूरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : instagram
सब्यसाची की डिजाइन की हुई हैरिटेज ज्वैलरी में से एक ये गोल्ड चांद बाली आजकल हर बॉलीवुड अदाकारा की पसंदीदा बनी हुई है। सोनम कपूर से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक हर कोई इस ईयररिंग को पहने नजर आ चुका है। तो अगर इस करवा चौथ पर सबसे अलग हटके दिखना है तो ये ईयररिंग जरूर पहनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें