त्योहारों का मौसम चल रहा है। नवरात्रि पर दुर्गा पूजा और दशहरे की तैयारी के बाद ही करवाचौथ भी आ जाएगा। ऐसे में महिलाएं तैयार होने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती हैं। बात जब पति के लिए सजने संवरने की हो तो शादी के चाहे कितने भी साल हो जाए लेकिन महिलाओं को लगता है कि सबसे सुंदर वहीं दिखें और उनके पति की नजर उन पर से हटे ही न। तो आज हम आपको घर पर ही तैयार होने के लिए मेकअप के कुछ लेटेस्ट टिप्स देने जा रहें हैं, जिन्हें आजमाकर आप लगेंगी बिल्कुल नई नवेली दुल्हन।