फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के जन्मदिन पर करिश्मा कपूर ने शेयर की पुरानी तस्वीर, करीना के टॉप की कीमत सुन हो जाएंगे हैरान

Wed, 22 Apr 2020 06:37 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
कपूर सिस्टर्स करीना और करिश्मा अक्सर ही अपने परिवार के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अभी तक इस काम में करिश्मा कपूर आगे रहती हैं लेकिन जब से करीना से इंस्टग्राम पर अपना ऑफिशियल अकाउंट बनाया है वो भी इस काम में पीछे नहीं रहती हैं। अक्सर ही अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। दो दिन पहले मां बबिता के जन्मदिन पर करिश्मा ने मां और बहन के साथ पुरानी तस्वीर शेयर की थी। जिसके साथ वो अपनी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहीं थीं। 


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : instagram
इस तस्वीर में करीना कपूर और करिश्मा कपूर अपनी मां बबिता के साथ किसी वेकेशन पर निकली हुईं नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ करिश्मा ने कैप्शन लिखा है कि हम आपका जन्मदिन आपके साथ मनाना मिस कर रहे हैं। इस तस्वीर में जहां करिश्मा ने पीले रंग का स्वेटर और काले रंग की जींस पहन रखी है। वहीं मां बबिता कपूर ने चेक वाली शर्ट के साथ सफेद रंग का ट्राउजर और चश्मा लगा रखा है। गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री बबिता के शार्ट हेयर काफी खूबसूरत दिख रहे हैं। और इस तस्वीर में तीनों ही बेहद खुश नजर आ रहीं हैं।



 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : instagram
वहीं करीना कपूर ने काले, लाल और हरे रंग के लेपर्ड प्रिंट का टेसल टॉप पहना है। जिसे नीले रंग की जींस के साथ पेयर किया गया है। वहीं बात करें मेकअप की तो तीनों ही बेहद कम मेकअप में नजर आ रही हैं। करीना के इस खूबसूरत टॉप की कीमत जरूर आपको हैरान कर सकती है।


 

4 of 5
- फोटो : Social Media
एक फैशन वेबसाइट के मुताबिक गुची के इस टॉप की कीमत करीब 63 हजार रुपये है। साथ ही करीना ने इस साधारण सी ड्रेस के साथ केवल एक डायमंड की रिंग और घड़ी लगा रखी है। जिसके साथ इस लुक को पूरा किया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : instagram
बता दें कि कुछ दिनों पहले ही करिश्मा ने ईस्टर के मौके पर अपनी एक तस्वीर घर से शेयर की थी। जिसमें वो पूरी तरह से तैयार थीं। करिश्मा ने कैप्शन में भी लिखा था कि वो हील्स पहन कर घर पर ही तैयार हैं। इस तस्वीर में उनकी ड्रेस और बहन करीना के इस टॉप का प्रिंट एक जैसा नजर आ रहा है। जिसे देखने से पता चलता है कि दोनों कपूर सिस्टर्स की पसंद काफी हद तक एक दूसरे से मिलती है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें