फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया भट्ट-करिश्मा कपूर की रंग-बिरंगी ड्रेस करें ट्राई, गर्मियों में भी दिखेंगी कूल

Sun, 12 Apr 2020 10:40 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में कपड़ों को लेकर काफी सोचना पड़ता है कि वो ऐसे हों जो पहनने में आराम देने के साथ ही देखने में भी काफी कूल दिखें। हालांकि कूल दिखने के चक्कर में हर बार वहीं बोरिंग हल्के और पेस्टल रंग के कपड़ों को पहनकर ऊब गए हैं तो हम लेकर आएं हैं कुछ रंग-बिरंगा आइडिया। अपने बॉलीवुड सितारों को देखकर फैशन और स्टाइल के बहुत सारे टिप्स लिए जा सकते हैं। आलिया भट्ट से लेकर करिश्मा कपूर और अनन्या पांडे की कुछ ड्रेस जरूर आपको पसंद आएगी। जो गर्मियों के लिए होंगी कूल आउटफिट।


 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : instagram
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। अपने फैशन और स्टाइल से वो हर किसी के दिल में जगह बना लेती हैं। वो काफी स्टाइलिश और कंफर्टेबल कपड़े कैरी करते नजर आती है जिन्हें हर लड़की आसानी से ट्राई कर सकती है। करिश्मा की ये रेनबो ड्रेस काफी आकर्षक है। नी लेंथ ड्रेस के कलर से लेकर स्टाइल तक गर्मियों के लिए परफेक्ट हैं। जिसे गर्मियों की चिलचिलाती धूप में पहनकर भी कूल दिखा जा सकता है।
 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : instagram
आलिया भट्ट
वहीं आलिया भट्ट का ये चंकी अवतार कॉलेज गोइंग गर्ल से लेकर ऑफिस वियर के लिए भी परफेक्ट है। रंग-बिरंगे कलर की स्ट्राइपवाली ये स्लीवलेस ड्रेस और इसके साथ सफेद रंग की स्ट्रैपी सैंडल परफेक्ट मैच लग रही है। साथ ही उनका मेकअप से लेकर हेयरस्टाइल तक कॉपी किया जा सकता है।


 

4 of 5
- फोटो : insatgram
अनन्या पांडे
अगर आपको स्टाइलिश दिखना है तो अनन्या पांडे की ये शर्ट ड्रेस काफी इंप्रेसिव है। साइड फ्रंट कट के साथ कॉलर इसे काफी अलग लुक दे रहा है। वहीं इसके रंग-बिरंगे प्रिंट इस ड्रेस को लड़कियों की पहली पसंद में आसानी से शामिल कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
गर्मियों में पेस्टल कलर की ड्रेस तो हर कोई पहनता है लेकिन अगर कुछ हटके स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं तो एक बार इन कलरफुल रेनबो ड्रेस को जरूर ट्राई करें। कटरीना कैफ की ये ब्लैक कोल्ड शोल्डर टॉप संग प्लीटेड रेनबो कलर स्कर्ट काफी खूबसूरत है और आपको कूल लुक देगी। तो जब लॉकडाउन खुले और आपको आउटिंग के लिए जाना हो तो ये खूबसूरत ड्रेस जरूर ट्राई करिएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें