फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karishma Tanna: लाल कुर्ते में करिश्मा तन्ना के चेहरे पर दिखा नूर, लग रहीं बेहद खूबसूरत

Sun, 13 Feb 2022 06:40 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
karishma tanna - फोटो : Instagram/karishmaktanna
करिश्मा तन्ना ने 5 फरवरी को अपने ब्वॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ सात फेरे ले लिए। मेहंदी से लेकर संगीत तक हर सेरेमनी में उनका लुक बेहद अलग नजर आया। वहीं दुल्हन के जोड़े में भी करिश्मा का लुक ट्रेडिशनल ब्राइड से अलग था। शादी की तस्वीरों को करिश्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था। वहीं शादी के बाद गृह प्रवेश करती करिश्मा का वीडियो भी सामने आया। जिसमे वो गुलाबी साड़ी में आकर्षक नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
karishma tanna - फोटो : instagram
एक बार फिर करिश्मा की तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमे वो लाल रंग के कुर्ते में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में करिश्मा के चेहरे पर शादी वाला नूर साफ नजर आ रहा है। करिश्मा ने सुर्ख लाल रंग का अनारकली कुर्ता पहना है। जिसकी फुल स्लीव डिजाइन पर गोटा पट्टी वर्क किया गया है। यहीं वर्क दुपट्टे पर भी है। 
विज्ञापन

3 of 5
karishma tanna - फोटो : instagram
वी नेकलाइन कुर्ते के साथ चूड़ीदार पायजामे के साथ इसे मैच किया गया है। वहीं करिश्मा ने इस कुर्ते को पिंक लिपस्टिक के साथ मैच किया है। वहीं मैट मेकअप के साथ कानों में हैवी ईयरिंग लुक को खूबसूरत बना रही है। करिश्मा ने माथे पर लाल बिंदी के साथ इसे पूरा किया है। 

4 of 5
karishma tanna - फोटो : instagram
करिश्मा तन्ना ने कुछ दिनों पहले ही गुलाबी साड़ी में तस्वीर साझा की थी। जिसे करिश्मा की सास ने गिफ्ट में दी थी। वहीं करिश्मा इसी साड़ी में गृह प्रवेश करते नजर आईं थीं। जिसका वीडियो भी सामने आया था। गुलाबी साडी संग करिश्मा ने मोतियों की लड़ी वाली टेंपल ज्वैलरी पहनी थी। जो कि काफी आकर्षक दिख रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करिश्मा तन्ना वरुण बंगेरा लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/karishmaktanna/
बता दें दुल्हन बनीं करिश्मा ने अपने खास दिन के लिए हल्के गुलाबी रंग का लहंगा चुना था। जिसके ब्लाउज की फुल स्लीव इसे बाकी दुल्हन के लुक से बिल्कुल अलग बना रही थी। वहीं हैवी माथपट्टी के साथ करिश्मा ने सिल्वर कलर की ज्वैलरी के साथ इस लुक को पूरा किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें