फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karishma Tanna: करिश्मा तन्ना ने मेहंदी के लिए चुना पीले रंग का लहंगा, ये है इसकी खासियत

Sat, 05 Feb 2022 11:27 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
करिशमा तन्ना महंदी सेरेमनी - फोटो : social media
करिश्मा तन्ना अपने ब्वॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। शादी के निजी समारोह की शुरूआत हल्दी के साथ हो चुकी है। वहीं करिश्मा तन्ना की मेहंदी की तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमे वो बेहद खूबसूरत दुल्हन के लुक में नजर आ रही हैं। हल्दी फंक्शन में सफेद रंग के आउटफिट के बाद एक बार उनके लहंगे ने हर किसी का ध्यान खींचा।
विज्ञापन

2 of 5
करिश्मा तन्ना और वरुण - फोटो : social media
मेहंदी सेरेमनी के लिए करिश्मा ने पीले रंग का लहंगा चुना था। वहीं दुल्हा बनने वाले करिश्मा के व्वॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा ने प्रिंटेड कुर्ता पहन रखा है। करिश्मा ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। जिसके बाद फैंस इन तस्वीरों को जमकर लाइक कर रहे हैं। 5 फरवरी को करिश्मा तन्ना शादी के बंधन में बंधेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
करिश्मा तन्ना - फोटो : social media
करिश्मा ने मेहंदी सेरेमनी के लिए पीले रंग का बांधनी प्रिंट का लहंगा चुना है। जो डिजाइन पुनीत बालन के कलेकशन से लिया गया है। वहीं ब्लाउज लहंगे के मैचिंग का है। इस खूबसूरत लहंगे की चुनरी पर गोल्डन कलर का बॉर्डर बना है। वहीं अपने लुक को करिश्मा ने चोकर नेकपीस की मदद से एक्सेसराइज किया है। चांदबाली के साथ हाफ हेयरडू उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। जिस पर पीले रंग के ताजे फूलों को लगाया गया है। 

4 of 5
करिश्मा तन्ना - फोटो : social media
वहीं बात करें मेकअप की तो मिनिमम मेकअप के साथ पिंक लिपस्टिक के साथ माथे पर बिंदी लगाई है। वहीं वरुण बंगेरा ने नेहरू जैकेट के साथ लुक को कंप्लीट किया है। बता दें कि करिश्मा तन्ना ने हल्दी सेरेमनी के लिए सफेद रंग के आउटफिट का चुनाव किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
karishma tanna haldi - फोटो : Instagram/karishmaktanna
करिश्मा तन्ना ने हल्दी सेरेमनी के लिए सफेद रंग का शरारा चुना था। शरारे के कुर्ते पर स्पेगेटी स्लीव बनी थी। वहीं ये आउटफिट डिजाइनर सुकृति आनंद का डिजाइन किया हुआ था। जिसके दुपट्टे पर गोल्डन किनारी बनी थी। वहीं करिश्मा ने यूनिक ब्राइड की तरह सफेद रंग के फूलों की एक्सेसरीज का चुनाव किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें