फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करिश्मा तन्ना की लेटेस्ट तस्वीरों पर फैंस हुए दीवाने, इस आउटफिट में दिखा रहीं अदाएं

Mon, 14 Dec 2020 04:41 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
karishma tanna - फोटो : instagram
करिश्मा तन्ना 'नागिन' सीरियल की वजह से एक बार फिर दर्शकों के दिल में उतर चुकी हैं। इसके साथ ही वो अपनी दिलकश तस्वीरों को अक्सर ही इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। जिसमे उनका लुक बेहद खूबसूरत नजर आता है। वहीं करिश्मा की ये तस्वीरें तेजी से वायरल भी होने लगती हैं। दोस्त की बर्थडे पार्टी में पहुंची करिश्मा ने काली रंग की साड़ी में अपना गॉर्जियस लुक दिखाया तो हर कोई उनका फैन हो गया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
karishma tanna - फोटो : instagram
दरअसल, एक दिन पहले ही करिश्मा वेडिंग रिसेप्शन के सिलसिले में स्पॉट हुई थीं। जिसमे अपने लुक की तस्वीरें करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। काली रंग की साड़ी में करिश्मा गॉर्जियस लुक में नजर आ रही हैं। प्लेन ब्लैक रफल शिफॉन की साड़ी के साथ करिश्मा ने शिमरी नूडल स्ट्राईप ब्लाउज को मैच किया है। जिसका बैकलेस स्टाइल इसे ग्लैमर देने के लिए काफी है। 
विज्ञापन

3 of 5
karishma tanna - फोटो : instagram
वहीं करिश्मा ने इस स्टनिंग साड़ी लुक को बेसिक मेकअप और न्यूड टोन की लिपस्टिक के साथ मैच किया है। खुले बाल और हैंडपर्स में करिश्मा हमेशा की तरह ही खूबसूरत नजर आ रही थीं। 

4 of 5
karishma tanna - फोटो : instagram
वैसे बता दें कि करिश्मा अक्सर ही अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। अभी हाल ही में नीले रंग की ड्रेस में तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो ऑफ शोल्डर और कोल्ड शोल्डर स्लीव वाले जंपसूट में पोज दे रही हैं। वहीं इस ड्रेस को ग्लैमरस टच देने के लिए साइट कट भी किया गया है। जो कि पूरे थाई तक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
karishma tanna - फोटो : instagram
वहीं करिश्मा का मेकअप इन तस्वीरों में काफी फ्रेश लुक वाला नजर आ रहा है। मेसी हेयर और नो मेकअप लुक के साथ पिंक शेड लिपस्टिक में वो आकर्षक नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें