फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले कपड़ों में करिश्मा तन्ना का दिखा ग्लैमरस अंदाज, तस्वीरें देख फैंस भी हुए दीवाने

Wed, 23 Dec 2020 03:52 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
karishma tanna - फोटो : instagram
करिश्मा तन्ना इन दिनों अपने फैशन च्वॉइस से हर किसी का दिल चुरा रही हैं। वैसे तो इंस्टाग्राम पर अक्सर ही करिश्मा खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती हैं। लेकिन पिछले दिनों जब वो सिर से लेकर पांव तक काले रंग के कपड़े में नजर आईं तो सबकी नजरें बस उन पर ही टिक गईं।
विज्ञापन

2 of 5
karishma tanna - फोटो : instagram
करिश्मा अपनी जन्मदिन की पार्टी में इस गॉर्जियस लुक में नजर आईं थीं। जिसमे उन्होने काले रंग का जंपसूट पहना था। मखमल (वेलवेट) के फैब्रिक से बने इस जंपसूट की गहरी वी प्लजिंग नेकलाइन इसे ग्लैमरस बनाने के लिए काफी थी। वहीं इस जंपसूट के कमर पर ग्रे कलर की बेल्ट लगी थी। जिसको नॉट के जरिए स्टाइल किया गया था। फुल स्लीव की ये ड्रेस नए साल की पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
विज्ञापन

3 of 5
karishma tanna - फोटो : instagram
वहीं करिश्मा इस खूबसूरत मोनोक्रोमेटिक लुक में बेहद आकर्षक लग रही थीं। जिसे मिस तन्ना ने ग्लॉसी मेकअप और न्यूड शेड लिपस्टिक के साथ पूरा किया था। वहीं करिश्मा के हल्के सॉफ्ट कर्ली बाल इस पार्टी वाले लुक को और आकर्षक बना रहे थे। 

4 of 5
karishma tanna - फोटो : instagram
करिश्मा तन्ना की ये ड्रेस देखकर ये कहा जा सकता है कि आप भी इस ड्रेस को अपनी वॉर्डरोब का हिस्सा बना सकती हैं। वेलवेट फैब्रिक से बनी ये ड्रेस सर्दियों में होने वाले क्रिसमस से लेकर नए साल की पार्टी के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। वहीं बात करें आराम की तो इस ड्रेस में स्टाइल के साथ ही कंफर्ट भी भरपूर नजर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
karishma tanna - फोटो : instagram
वैसे ये पहला मौका नही है जब करिश्मा तन्ना के ड्रेसिंग सेंस ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीरों में करिश्मा अक्सर की खूबसूरत लुक में नजर आती हैं। पोल्का डॉट वाली शार्ट ड्रेस और उस पर बनीं बेल स्लीव में करिश्मा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं उनकी ड्रेस भी किसी भी डे आउटिंग के लिए बिल्कुल शानदार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें